Tecno Pova Curve 5G होगा जल्द लॉन्च, AI फीचर्स, मीडियाटेक प्रोसेसर से होगा लैस

Tecno भारत में अपने आगामी कर्व्ड स्क्रीन वाले स्मार्टफोन Tecno Pova Curve 5G को लॉन्च करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 मई 2025 09:44 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Pova Curve 5G एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।
  • Tecno Pova Curve 5G में मीडियाटेक Dimensity 7300 प्रोसेसर होगा।
  • Tecno Pova Curve 5G में 8GB RAM दी जाएगी।

Tecno Pova Curve 5G में 8GB RAM होगी।

Photo Credit: Tecno

Tecno भारत में अपने आगामी कर्व्ड स्क्रीन वाले स्मार्टफोन Tecno Pova Curve 5G को लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने इसे टीज करना शुरू कर दिया है। कर्व्ड स्क्रीन के अलावा टीजर में Ella AI का खुलासा हुआ है, जो मल्टीलिंगुअल सपोर्ट, AI कॉल एसिस्टेंट, AI ऑटो आंसर और AI वॉयसप्रिंट नॉयज सप्रेशन समेत कई AI फीचर्स प्रदान करेगा। आइए Tecno Pova Curve 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Tecno Pova Curve 5G जल्द होगा पेश


Advertisement
Tecno इस स्मार्टफोन को मई 2025 के आखिर में लॉन्च करेगा। Tecno Pova Curve 5G को एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर बेचा जाएगा, जहां इसकी माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है। जल्द ही फोन की लॉन्च तारीख समेत अन्य जानकारी का पता चलेगा।


Tecno Pova Curve 5G Features

फीचर्स की बात करें तो Tecno Pova Curve 5G एंड्रॉयड पर बेस्ड HiOS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।
Ella AI एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड HiOS 15 का हिस्सा होगा। स्मार्टफोन आउट ऑफ द बॉक्स इस पर काम करेगा। पिछले टीजर में फोन के स्लीक डिजाइन, कैमरा बम्प और रियर डिजाइन का खुलासा हुआ था।
Advertisement

Tecno Pova Curve 5G फोन को Google Play कंसोल पर देखा गया था, जिसमें 1080 x 2436 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली FHD+ डिस्प्ले होगी। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर काम करेगा। इस फोन में 8GB RAM मिलने का खुलासा हुआ। प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन में मीडियाटेक MT6978 SoC मिलेगा जो कि Dimensity 7300 प्रोसेसर है। गीकबेंच लिस्टिंग में भी इन जानकारी की पुष्टि हुई थी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.