Tecno Pova 8 vs Realme 16T 5G vs OnePlus Nord CE 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट

Tecno ने हाल ही में भारतीय बाजार में Tecno Pova 8 लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला Realme 16T 5G और OnePlus Nord CE 6 से हो रहा है।

Tecno Pova 8 vs Realme 16T 5G vs OnePlus Nord CE 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट

Photo Credit: Tecno/Realme/OnePlus

Tecno Pova 8 vs Realme 16T 5G vs OnePlus Nord CE 6

ख़ास बातें
  • Tecno Pova 8 में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 चिपसेट मिलता है।
  • Realme 16T 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया है।
  • OnePlus Nord CE 6 में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 प्रोसेसर आता है।
विज्ञापन

Tecno ने हाल ही में भारतीय बाजार में Tecno Pova 8 लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला Realme 16T 5G और OnePlus Nord CE 6 से हो रहा है। Tecno Pova 8 में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 चिपसेट मिलता है। वहीं Realme 16T 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया है। जबकि OnePlus Nord CE 6 में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 चिपसेट आता है। यहां हम आपको Tecno Pova 8, Realme 16T 5G और OnePlus Nord CE 6 के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।

Tecno Pova 8 vs Realme 16T 5G vs OnePlus Nord CE 6

कीमत और स्टोरेज

Tecno Pova 8 के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की 31,999 रुपये है। जबकि Realme 16T 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये, 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है। वहीं OnePlus Nord CE 6 के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये है।

डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन

Tecno Pova 8 में में 6.76 इंच फुल HD+ IPS डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2344 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट, 381ppi पिक्सल डेंसिटी और 950 निट्स पीक ब्राइटनेस है। जबकि Realme 16T में 6.8 इंच की एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1570x720 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स तक हाई-ब्राइटनेस मोड ब्राइटनेस है। वहीं OnePlus Nord CE 6 में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2772×1272 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 3840Hz PWM डिमिंग है।

प्रोसेसर

Tecno Pova 8 में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 चिपसेट मिलता है। वहीं Realme 16T 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया है। जबकि OnePlus Nord CE 6 में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 प्रोसेसर आता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

Tecno Pova 8 एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HiOS 16 पर चलता है। वहीं Realme 16T 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Realme UI 7 के साथ आता है। जबकि OnePlus Nord CE 6 एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर चलता है।

कैमरा सेटअप

Tecno Pova 8 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Realme 16T 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर और ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि OnePlus Nord CE 6 के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी बैकअप

Tecno Pova 8  में 8,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Realme 16T 5G में 8,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं OnePlus Nord CE 6 में 8000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 80W सुपरVOOC फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर
  2. Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, ऐसे देखें फ्री!
  3. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  4. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  5. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  8. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  9. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  10. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »