Tecno ने भारत में पेश किए 16GB रैम, 50MP कैमरा वाले Pova 5 और Pova 5 Pro स्मार्टफोन, 14 अगस्त को होंगे लॉन्च

Tecno Pova 5 और Pova 5 Pro को आज इवेंट में केवल प्रदर्शित किया गया, इनका वास्तविक लॉन्च 14 अगस्त को होने वाला है।

विज्ञापन
Written by Richa Sharma, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 अगस्त 2023 21:23 IST
ख़ास बातें
  • दोनों स्मार्टफोन में FHD+ रिजॉल्यूशन वाला 6.78 इंच का डिस्प्ले शामिल है
  • डुअल रियर कैमरा यूनिट के साथ दोनों में Android 13 बेस्ड HiOS मिलता है
  • स्मार्टफोन Amazon के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे

Tecno Pova 5 और 5 Pro को 14 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा

Tecno Pova 5 सीरीज की घोषणा भारत में शुक्रवार को कंपनी के वर्ल्ड ऑफ टेक्नोलॉजी इवेंट में की गई। स्मार्टफोन लाइनअप, जिसमें Tecno Pova 5 और Tecno Pove 5 Pro शामिल हैं, भारत में 14 अगस्त को लॉन्च होंगे। दोनों स्मार्टफोन में कई समान फीचर्स हैं, जिसमें FHD+ रिजॉल्यूशन वाला 6.78 इंच का डिस्प्ले शामिल है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डुअल रियर कैमरा यूनिट के साथ, टेक्नो पोवा 5 और पोवा 5 प्रो Android 13 पर आधारित HiOS स्किन पर चलते हैं।

Tecno Pova 5 और Pova 5 Pro को आज इवेंट में केवल प्रदर्शित किया गया, इनका वास्तविक लॉन्च 14 अगस्त को होने वाला है। कंपनी लॉन्च के दौरान हैंडसेट की कीमत की घोषणा करेगी। स्मार्टफोन Amazon के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।

Tecno Pova 5 मेका ब्लैक, हरिकेन ब्लू और एम्बर गोल्ड रंग विकल्पों में उपलब्ध होंगे। दूसरी ओर, Pova 5 Pro सिल्वर फैंटेसी और डार्क इल्यूजन कलर ऑप्शन में लॉन्च होगा।
 

Tecno Pova 5 के स्पेसिफिकेशन्स

Tecno Pova 5 में 6.78 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है। यह ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G99 SoC पर काम करता है, जिसे 16GB रैम और 128GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल करके स्टोरेज को 256GB तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

Tecno Pova 5 में एक डुअल रियर कैमरा मॉड्यूल मिलता है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एक AI लेंस शामिल है। मॉड्यूल में एक LED फ्लैश भी है। स्मार्टफोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल 4G VoLTE, WiFi, ब्लूटूथ 5.0, GPS, यूएसबी टाइप-C, NFC और 3.5 mm ऑडियो जैक दिया गया है। Tecno Pova 5 में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी है।
Advertisement
 

Tecno Pova 5 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

Tecno Pova 5 Pro में पीछे की तरफ ARC इंटरफेस मिलता है। कंपनी की ओर से ऐसा कुछ पहली बार देखने को मिला है। इसमें एलईडी लाइटें हैं, जिनका उपयोग नोटिफिकेशन्स और अन्य अलर्ट के लिए किया जा सकता है। रियर कैमरा यूनिट और डिस्प्ले फीचर्स Tecno Pova 5 मॉडल के समान हैं।

हालांकि, Tecno Pova 5 Pro एक ऑक्टा-कोर Dimensity 6080 SoC पर चलता है, जो माली-G57 MC2 CPU के साथ जुड़ा हुआ है। स्मार्टफोन के फ्रंट-फेसिंग कैमरे में 16-मेगापिक्सल का सेंसर है। स्मार्टफोन में 5,000mAh की छोटी बैटरी भी है, लेकिन स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में इसमें फास्ट 68W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
#ताज़ा ख़बरें
  1. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  4. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  5. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  6. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  7. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  8. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  9. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  10. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.