7,000mAh की धांसू बैटरी के साथ Tecno Pova 2 लॉन्च, जानें कीमत

Tecno Pova 2 की कीमत फिलीपींस में PHP 7,990 (लगभग 12,200 रुपये) है, यह दाम फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। टेक्नो पोवा 2 स्मार्टफोन ब्लैक, ब्लू और सिल्वर फिनिश के साथ आता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 3 जून 2021 13:15 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Pova 2 फिलीपींस में हुआ है लॉन्च
  • टेक्नो पोवा 2 के लिए प्री-बुकिंग 5 जून से होगी शुरू
  • फोन में मौजूद है क्वाड रियर कैमरा सेटअप

टेक्नो पोवा 2 मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर से लैस है

Tecno Pova 2 को फिलीपींस में आज गुरुवार 3 जून को लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन भारत में पिछले साल दिसंबर में लॉन्च हुए Tecno Pova का ही सक्सेसर है। नया स्मार्टफोन डिस्प्ले, प्रोसेसर, बैटरी और कैमरा स्पेसिफिकेशन्स में अपग्रेड के साथ आया है। टेक्नो पोवा 2 मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 7,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके अलावा, इस फोन में फोटोग्राफी के लिए क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। टेक्नो पोवा 2 सिंगल कॉन्फिग्रेशन में आया है।
 

Tecno Pova 2 price, sale

Tecno Pova 2 की कीमत फिलीपींस में PHP 7,990 (लगभग 12,200 रुपये) है, यह दाम फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। टेक्नो पोवा 2 स्मार्टफोन ब्लैक, ब्लू और सिल्वर फिनिश के साथ आता है। इसके अलावा फोन के लिए प्री-बुकिंग की प्रक्रिया 5 जून से शुरू होगी, जबकि सेल 11 जून से शुरू की जाएगी। यह फोन खरीद के लिए विभिन्न ऑनलाइन स्टोर जैसे Shopee, Lazada, Memo Express और Kimstore आदि पर उपलब्ध होगा।
Advertisement
 

Tecno Pova 2 specifications

टेक्नो पोवा 2 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 आधारित पर चलता है और इसमें 6.9 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले मिलता है, जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट मौजूद है। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 6 जीबी रैम मौजूद है। साथ ही फोन में 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

फोन में 7,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ आपको 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी कई दिनों तक की यूसेज प्रदान करेगी। कनेक्टिविटी विकल्पों में ब्लूटूथ, वाई-फाई और 3.5एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। इसके अलावा, इसमें सिस्टम टर्बो 2.0 और ईटी गेम इंजन फीचर दिए गए है, जो कि फोन की गेमिंग परफॉर्मेंस को बूस्ट करते हैं।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + AI lens

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

7000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2460 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  2. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  3. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  4. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  2. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  3. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  4. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  5. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  6. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  7. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  8. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  9. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  10. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.