13 मेगापिक्सल कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ Tecno Pop X 5G लॉन्च, जानें कीमत

Tecno ने भारतीय बाजार में Tecno Pop X 5G लॉन्च कर दिया है।

13 मेगापिक्सल कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ Tecno Pop X 5G लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Tecno

Tecno Pop X 5G में 6.78 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Tecno Pop X 5G में 6.78 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Tecno Pop X 5G में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Tecno Pop X 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 6nm प्रोसेसर है।
विज्ञापन

Tecno ने भारतीय बाजार में Tecno Pop X 5G लॉन्च कर दिया है। इसमें ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 6nm प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HiOS 16 के साथ आता है। Pop X 5G में 6500mAh की बैटरी दी गई है। Pop X 5G के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। यहां हम आपको Tecno Pop X 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Tecno Pop X 5G Price

Tecno Pop X 5G के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है। यह फोन बिक्री के लिए आज से ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर उपलब्ध होगा।

Tecno Pop X 5G Specifications

Tecno Pop X 5G में 6.78 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1576 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 560 निट्स ब्राइटनेस है। इसमें ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 6nm प्रोसेसर के साथ माली-G57 MC2 GPU दिया गया है। इसमें 4GB / 6GB LPDDR4x RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HiOS 16 के साथ आता है। Pop X 5G में 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन एआई पावर्ड टूल के साथ आता है।  यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 Pro रेटिंग से लैस है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Pop X 5G के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है। यह फोन धूल और पानी से बचाव IP64 प्रो रेटिंग से लैस है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 3.5 मिमी ऑडियो जैक,  5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और यूएसबी टाइप टाइप-सी पोर्ट शामिल है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 167.9 मिमी, चौड़ाई 79.3 मिमी, मोटाई 8.18 मिमी और वजन 210 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  7. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  8. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  9. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »