Tecno POP 9 सीरीज किफायती सेगमेंट में जल्द होगा लॉन्च, 5G मॉडल भी आएगा!

नई Tecno POP 9 सीरीज के अक्टूबर 2024 में पेश होने की उम्मीद की जा रही है।

Tecno POP 9 सीरीज किफायती सेगमेंट में जल्द होगा लॉन्च, 5G मॉडल भी आएगा!

Photo Credit: Tecno

Tecno Pop 8 (ऊपर तस्वीर में) को इस साल जनवरी में भारत में लॉन्च किया गया था

ख़ास बातें
  • Tecno POP 9 सीरीज में एक 4G और एक 5G मॉडल हो सकता है
  • KL4h और KL8h मॉडल नंबर के साथ IMEI डेटाबेस में देखे गए फोन
  • POP 8 के समान स्पेसिफिकेशन के साथ आ सकता है POP 9 4G मॉडल
विज्ञापन
Tecno अपनी नई POP 9 सीरीज पर कथित तौर पर काम कर रहा है। सीरीज दो मॉडल होंगे, जिन्हें IMEI डेटाबेस में देखा गया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि Tecno का लक्ष्य POP 9 सीरीज के साथ किफायती फोन बाजार में अच्छी पोजीशन हासिल करना है। POP 9 सीरीज में 4G के साथ एक 5G मॉडल शामिल हो सकता है। बताया जा रहा है कि इसके 4G मॉडल के स्पेसिफिकेशन्स Tecno POP 8 के समान होंगे।

Tecno POP 9 सीरीज के एक 4G और एक 5G मॉडल को क्रमश: KL4h और KL8h मॉडल नंबर के साथ IMEI डेटाबेस में देखा गया है। Tecno के POP 9 4G स्मार्टफोन में कथित तौर पर POP 8 के समान स्पेसिफिकेशन होंगे, जिसे भारत में इस साल जनवरी में लॉन्च किया गया था। बता दें कि इस स्मार्टफोन में Unisoc T606 प्रोसेसर मिलता है और इसे देश में एंट्री-लेवल सेगमेंट में लॉन्च किया गया था। Tecno POP 9 5G की बात करें तो यह 4G वर्जन से काफी अलग हो सकता है। डेटाबेस लिस्टिंग को पहली बार गिज्मोचाइना द्वारा देखा गया था।

नई POP 9 सीरीज के अक्टूबर 2024 में पेश होने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि, Tecno ने अभी तक इस सीरीज के मॉनिकर या इसकी किसी प्रकार की अन्य जानकारी की आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है। ऐसे में इसे केवल एक लीक समझना बेहतर होगा।

बता दें कि Tecno POP 8 को इस साल जनवरी में भारत में 6,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। इसमें 6.56 इंच की HD+ Dot-in IPS डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 163.69mm, चौड़ाई 75.6mm और मोटाई 8.55mm है। फोन Splash Resistant (IPX2) से लैस है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 गो पर बेस्ड HiOS 13.0 पर काम करता है। इस फोन में 8GB LPDDR4x RAM और 64GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो Tecno Pop 8 में ƒ/1.85 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का ड्यूल AI रियर कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में ƒ/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का AI कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर Unisoc T606 प्रोसेसर दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस शामिल है। यह स्मार्टफोन Gravity Black, Mystery White और Alpenglow Gold कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। अन्य फीचर्स में DTS टेक्नोलॉजी के साथ ड्यूल स्टीरियो स्पीकर और स्मार्ट फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tecno Pop 9, Tecno Pop 9 4G, Tecno Pop 9 5G
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »