2,400mAh बैटरी और Android 10 (Go Edition) के साथ Tecno Pop 5C फोन लॉन्च, ये हैं अन्य खूबियां...

Tecno Pop 5C की कीमत और उपलब्धता की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। हालांकि, फोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। यह फोन दो कलर ऑप्शन में आता है, वो है लेक ब्लू और डार्क ब्लू।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 15 नवंबर 2021 10:41 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Pop 5C में मिलेगा सिंगल रियर कैमरा
  • टेक्नो पॉप 5सी में 5 इंच का कैमरा मौजूद है
  • फोन में मौजूद हैं दो कलर ऑप्शन
Tecno Pop 5C स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। यह एंट्री-लेवल स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 (गो एडिशन) पर काम करता है और इसमें मोटे बेजल्स मौजूद है। बैक पैनल की बात करें, तो फोन में आपको सिंगल 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जो कि आयतकार मॉड्यूल में फ्लैश के साथ स्थित है। टेक्नो पॉप 5सी में 2,400 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 16 जीबी स्टोरेज मौजूद है। नया टेक्नो स्मार्टफोन Tecno Pop 5P के साथ मौजूद है, जिसे इस साल अगस्त में लॉन्च किया गया था।

Tecno Pop 5C की कीमत और उपलब्धता की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। हालांकि, फोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। यह फोन दो कलर ऑप्शन में आता है, वो है लेक ब्लू और डार्क ब्लू।
 

Tecno Pop 5C specifications

टेक्नो पॉप 5सी स्मार्टफोन Android 10 (Go Edition) पर चलता है और इसमें 5 इंच (720x1,600 पिक्सल) का FWVGA डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन अज्ञात प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 1 जीबी तक रैम मौजूद है। साथ ही फोन में 16 जीबी तक स्टोरेज दी गई है, जिसे आप माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए फोन में सिंगल 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 2 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। टेक्नो पॉप 5सी स्मार्टफोन में एआई फेस ब्यूटी, एचडीआर, स्माइल शिट, एआई स्टिकर और बोकेह मोड मौजूद हैं। फोन में 2,400mAh की बैटरी दी गई है। फोन का डायमेंशन 145.20x74.05x9.85mm और भार 150 ग्राम है। सेंसर में जी-सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मौजूद हैं। कनेक्टिविटी विकल्पों में ब्लूटूथ वी4.2, Wi-Fi 2.4GHz, जीपीएस, जीएसएल, माइक्रो यूएसबी पोर्ट, जीपीआरएस, एफएम आदि शामिल हैं।
Advertisement

Tecno Pop 5C के रिटेल बॉक्स में आपको एक चार्जर, प्रोटेक्टिव शेल, चार्जिंग केबल और हेडसेट को बंडल मिलता है। फोन के सभी स्पेसिफिकेशन की जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10 (Go Edition)

रिज़ॉल्यूशन

480x854 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Tecno Pop 5C, Tecno Pop 5C Specifications, Tecno
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.