5,000mAh बैटरी के साथ Tecno Pop 5 LTE फोन लॉन्च, कीमत महज 6,299 रुपये...

Tecno Pop 5 LTE की कीमत भारत में 6,299 रुपये है और इस फोन को Amazon India के माध्यम से 16 जनवरी से खरीदा जा सकता है। इच्छुक ग्राहक ई-कॉमर्स वेबसाइट पर फोन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए Notify Me टैब पर क्लिक कर सकते हैं।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 12 जनवरी 2022 14:55 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Pop 5 LTE में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है
  • टेक्नो पॉप 5 एलटीई में मौजूद है 2 जीबी रैम
  • फोन की सेल 16 जनवरी से शुरू होगी

Deepsea Luster, Ice Blue और Turquoise Cyan कलर ऑप्शन में आया है Tecno Pop 5 LTE

Tecno Pop 5 LTE को आज बुधवार को भारत में कंपनी की Pop सीरीज़ के लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी और 14 क्षेत्रिय भाषाओं का सपोर्ट दिया गया है। बता दें, यह फोन पिछले साल नवंबर महीने में पाकिस्तान और फिलीपिंस में 6.52 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया था। टेक्नो पॉप 5 एलटीई स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है।
 

Tecno Pop 5 LTE price, availability

Tecno Pop 5 LTE की कीमत भारत में 6,299 रुपये है और इस फोन को Amazon India के माध्यम से 16 जनवरी से खरीदा जा सकता है। इच्छुक ग्राहक ई-कॉमर्स वेबसाइट पर फोन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए Notify Me टैब पर क्लिक कर सकते हैं। टेक्नो फोन में तीन कलर ऑप्शन पेश किए गए हैं, जिनमें Deepsea Luster, Ice Blue और Turquoise Cyan कलर ऑप्शन शामिल है।
Advertisement
 

Tecno Pop 5 LTE specifications

Tecno ने इस स्मार्टफोन को अपनी वेबसाइट पर लिस्ट नहीं किया है। डुअल-सिम टेक्नो पॉप 5 एलटीई फोन Android 11 Go आधारित HiOS 7.6 के साथ आता है, जो कि वॉल्ट 2.0, स्मार्ट पैनल 2.0, किड्स मोड, सोशल, टर्बो, डार्क थीम, पैरेंटल कंट्रोल, डिजिटल वेलबीइंग, गेस्चर कॉल पिकर जैसी सुविधाओं के साथ आता है। इसमें 6.52 इंच का HD+ (720x1,560 पिक्सल) IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी अधिकतम ब्राइटनेस 480 निट्स है।
इसके अलावा, फोन के प्रोसेसर की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन अन्य मार्केट में यह फोन ऑक्टा-को Unisoc SC9863 प्रोसेसर से लैस है। Amazon टीज़र के अनुसार फोन में 2 जीबी तक रैम और 32 जीबी स्टोरेज मिलेगी। स्टोरेज को आप माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, जबकि दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। रियर कैमरा पैनल पर डुअल फ्लैश लाइट मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।
Advertisement

Tecno Pop 5 LTE में रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है और यह फोन फेशियल रिकग्निशन को भी सपोर्ट करता है। जैसे कि हमने बताया फोन में 14 क्षेत्रियो भाषाओं का सपोर्ट मौजूद है, जिसमें हिंदी, बंगाली, उर्दू जैसी कई भाषाएं शामिल हैं। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा, फोन वाटर रेजिस्टेंस के लिए IPX2 रेटिंग के साथ आता है। अन्य मार्केट्स में फोन को ब्लूटूथ वी4.2, जीपीएस, एफएम रेडियो, एक 3.5 मिमी हेडफोन जैक, एक माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीआरएस, 4जी एलटीई जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ पेश किया गया है। भारतीय वेरिएंट भी इन फीचर्स के साथ आ सकता है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

यूनीसॉक एससी9863

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10 (Go edition)

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  7. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  8. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.