5160mAh बैटरी और दो 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ Tecno Phantom X2 Pro 5G होगा लॉन्च, Amazon पर आया नजर

कैमरा सेटअप की बात करें तो फैंटम X2 प्रो में 50 मेगापिक्सल के रिट्रेक्टेबल पोर्ट्रेट लेंस के अलावा, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 जनवरी 2023 12:52 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Phantom X2 Pro 5G भारत में बिक्री के लिए जल्द उपलब्ध होने वाला है।
  • टेक्नो फैंटम एक्स 2 की लॉन्चिंग को टीज करना भी शुरू कर दिया है।
  • फैंटम X2 प्रो में 50 मेगापिक्सल के रिट्रेक्टेबल पोर्ट्रेट लेंस कैमरा है।

Tecno Phantom X2 Pro 5G में 5,160mAh की बैटरी है।

Photo Credit: Amazon

Tecno Phantom X2 5G भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुका है। अब कंपनी ने टेक्नो फैंटम एक्स 2 प्रो को टीज करना भी शुरू कर दिया है। Tecno Phantom X2 Pro 5G और Tecno Phantom X2 5G में कैमरा के मामले में अंतर है, लेकिन बाकि स्पेसिफिकेशंस एक जैसे ही हैं। अब जब Phantom X2 Pro 5G को भारत में टीज किया गया है तो यह इस महीने के आखिर तक एंट्री ले सकता है।

यह Phantom X2 Pro का पहला टीजर है। फोन की सबसे बड़ी खासियत की बात करें तो यह दुनिया के पहले रिट्रेक्टेबल 50 मेगापिक्सल पोर्ट्रेट कैमरा से लैस है। साथ में बड़ा 1.2-माइक्रोन कैमरा सेंसर मिल सकता है जो कि पसंद के बोकेह इफेक्ट के साथ शॉट्स लेने के लिए ज्यादा लाइट इंटेक कर सकता है।
Advertisement

Amazon पर Phantom X2 Pro को प्री-बुक करने वाले ग्राहक स्मार्टफोन एक्सचेंज पर 5 हजार रुपये के डिस्काउंट, 12 महीने की Amazon Prime मेंबरशिप और 6 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑफर्स का फायदा ले सकते हैं। रिटेल स्टोर के जरिए फोन की प्री-बुकिंग करने वाले पहले 600 ग्राहकों को फ्री में एक प्रीमियम बिजनेस गिफ्ट बॉक्स मिलेगा। फिलहाल Phantom X2 Pro की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं है।

अन्य ऑफर्स की बात करें तो 50 लक्की ग्राहकों को Phantom X3 में फ्री अपग्रेड और लॉन्च प्रमोशन के तौर पर 2 हजार रुपये का स्पेशल डिस्काउंट शामिल है। प्री-बुकिंग 17 जनवरी से शुरू होगी। अगर आप इससे अपडेट रहना चाहते हैं तो अमेजन के इस पेज पर जा सकते हैं।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो Tecno फैंटम X2 प्रो में 50 मेगापिक्सल के रिट्रेक्टेबल पोर्ट्रेट लेंस के अलावा, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। डिस्प्ले की बात की जाए तो इसमें 6.8 इंच की AMOLED FHD+ कर्व्ड-एज डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। प्रोसेसर की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में डाइमेंसिटी 9000 चिपसेट है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है। बैटरी की बात की जाए तो इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,160mAh की बैटरी दी गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Android 12 OS पर काम करता है। कैमरा की बात की जाए तो 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.