Tecno ला रहा नया फोल्डेबल फोन, स्क्रीन साइज देखकर टैबलेट कंपनियों को भी मिलेगी टक्कर!

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Phantom Vision V के रियर पार्ट में क्वाड-एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा यूनिट है। रियर में कैमरा मॉड्यूल फैंटम एक्स2 सीरीज से जैसा लगता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 जनवरी 2023 17:04 IST
ख़ास बातें
  • Tecno नए फोल्डेबल फोन Tecno Phantom Vision V पर काम कर रही है।
  • Tecno Phantom Vision V के वीडियो में फोन फोल्ड नजर आ रहा है।
  • Phantom Vision V के रियर पार्ट में ट्रिपल कैमरा यूनिट है।

Tecno Phantom Vision V में 10.1 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: GSMArena/Youtube

स्मार्टफोन निर्माता ब्रांड Tecno अपने नए फोल्डेबल स्क्रीन वाले फोन Tecno Phantom Vision V पर काम कर रही है। यह फोन मार्केट में मौजूद सामान्य फोल्डेबल फोन से काफी अलग है। इसकी वजह यह है कि इसमें रोलेबल स्लाइडिंग स्क्रीन है। सबसे आपको बता दें कि यह एक कॉन्सेप्ट डिवाइस है। यानी कि अभी साफ नहीं है कि यह असलियत में आएगा या नहीं या फिर आएगा तो इसके डिजाइन में कैसे बदलाव हो सकते हैं।

GSMArena द्वारा शेयर किए गए Tecno Phantom Vision V के वीडियो में फोन फोल्ड हुआ नजर आ रहा है। हालांकि ब्रांड की ओर से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं है। अगर ऐसी संभावना है कि Tecno Phantom V फोल्डेबल फोन का ऐलान जल्द हो सकता है क्योंकि मोनिकर बीते माह ब्लूटूथ SIG डाटाबेस में नजर आया था। फरवरी के आखिर में MWC 2023 होगा तो उसमें Tecno द्वारा इस फोल्डेबल फोन को लाने की संभावना है।
Advertisement
 

Tecno Phantom Vision V  के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Tecno Phantom Vision V के रियर पार्ट में क्वाड-एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा यूनिट है। रियर में कैमरा मॉड्यूल फैंटम एक्स2 सीरीज से जैसा लगता है। कैमरा सेटअप के पास एक छोटी सी डिस्प्ले मिलती है जो कि नोटिफिकेशन, ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले कंटेंट जैसे वॉच और रिमाइंडर आदि दिखाती है।

Tecno Phantom Vision V फोन एक एयरोस्पेस-ग्रेड टाइटेनियम मिक्स मैटल और एक पेटेंट डिजाइन के साथ एक ड्यूराबल हिंज से लैस है। फोल्ड होने पर फोन एक रेगुलर पॉकेट-फ्रेंडली स्मार्टफोन जैसा दिखता है। इस फोल्डेबल फोन की इनर डिस्प्ले 11 फंक्शनल लेयर्स से बनी है। इसकी मुख्य डिस्प्ले 10.1 इंच की है। ऐसा लग रहा है कि यह स्क्रीन किनारे तक फोल्ड होती है। यानी कि यह खुलने पर एक टैबलेट जैसा लगता है। अगर ऐसा फोन मार्केट में आता है तो इससे टैबलेट को कड़ी टक्कर मिल सकती है।
Advertisement

(Except for the headline, this story has not been edited by NDTV staff and is published from a press release)

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design and build quality
  • Immersive display
  • Good daylight camera performance
  • Powerful SoC
  • Good battery life
  • Bad
  • No stereo speakers or IP rating
  • Average low-light camera performance
  • Preinstalled bloatware, notification spam
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9000

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5160 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.