Tecno Phantom V Fold हुआ MWC 2023 में पेश, Dimensity 9000+, 50MP कैमरा से है लैस!

टेक्नो ने बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (एमडब्ल्यूसी) 2023 में Tecno Phantom V Fold पेश किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, Edited by अंकित शर्मा, अपडेटेड: 28 फरवरी 2023 13:58 IST
ख़ास बातें
  • Tecno ने MWC 2023 में Tecno Phantom V Fold पेश कर दिया है।
  • Tecno Phantom V Fold में MediaTek Dimensity 9000+ प्रोसेसर दिया गया है।
  • Tecno Phantom V Fold में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।

Tecno Phantom V Fold में MediaTek प्रोसेसर होगा।

Photo Credit: Twitter/Tecno

बीते कुछ सालों से मार्केट में फोल्डेबल स्मार्टफोन का चलन बढ़ता जा रहा है। इस क्रेज को बढ़ाने में बहुत हद तक सैमसंग और मोटोरोला का हाथ है। हाल ही में अन्य स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां भी इस रेस में उतर आई हैं और अपने स्मार्टफोन लेकर आ रही हैं। अब Tecno ने बार्सिलोना में चल रहे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2023 में अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन Tecno Phantom V Fold पेश कर दिया है। यहां हम आपको Tecno Phantom V Fold  स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Tecno Phantom V Fold  के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
टेक्नो ने बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (एमडब्ल्यूसी) 2023 में Tecno Phantom V Fold  पेश किया जो कि कंपनी की ओर से आने वाला पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन है। गिजमोचाइना की रिपोर्ट के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9000+ प्रोसेसर दिया गया है और यह दुनिया का पहला इस प्रोसेसर पर चलने वाला फोल्डेबल (राइट लेफ्ट फोल्ड फीचर्स) स्मार्टफोन होगा। 

इस फोन के लिए खासतौर पर कस्टमाइज ड्यूल सिम, ड्यूल 5जी प्रोसेसर दिया गया है जो कि कम पावर खपत के साथ बेहतर परफॉर्मेंस प्रदान करता है।कैमरा सेटअप की बात की जाए तो Tecno का यह स्मार्टफोन अल्ट्रा-क्लियर 5-लेंस फोटोग्राफी सिस्टम से भी लैस होगा, जिसमें सुपर लाइट-सेंसिटिव कस्टम सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और दो अन्य कैमरा शामिल होंगे। 
Advertisement

कंपनी की ओर से अभी इस स्मार्टफोन के बारे में और कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि ऐसी संभावना है कि फोन और इसके स्पेसिफिकेशंस, डाइमेंशन, कैमरा, बैटरी बैकअप आदि के बारे में ज्यादा जानकारी जल्द ही सामने आएगी। पहले एक टीजर में Tecno ने फैंटम V फोल्ड को रिवर्स स्नैप स्ट्रक्चर के साथ हिंज को दिखाया था। 
इसके अलावा Tecno ने MWC 2023 में कैमोलियन कलरिंग टेक्नोलॉजी को भी पेश किया है जो कि एक फुल-स्पेक्ट्रम इलेक्ट्रिकली-कंट्रोल्ड प्रिज्म कलरेशन टेक्नोलॉजी है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.