Tecno Phantom V Fold 2, V Flip 2 फोन 50MP कैमरा, Dimensity चिपसेट के साथ हुए लॉन्च, जानें कीमत

Tecno Phantom V Fold 2 5G एक डुअल नैनो सिम फोन है जो  Android 14 आधारित HiOS 14 पर रन करता है।

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 सितंबर 2024 10:11 IST
ख़ास बातें
  • दोनों ही फोन में AMOLED डिस्प्ले है और Dimensity चिपसेट लगे हैं।
  • इनमें 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा है।
  • दोनों ही फोन Android 14 आधारित HiOS 14 पर रन करते हैं।

फोन में AMOLED डिस्प्ले है और Dimensity चिपसेट है।

Tecno Phantom V Fold 2 और Phantom V Flip 2 फोन कंपनी ने मार्केट में पेश कर दिए हैं। टेक्नो की ओर से ये लेटेस्ट फोल्डेबल फोन लॉन्च किए गए हैं जिनमें MediaTek Dimensity प्रोसेसर कंपनी ने इस्तेमाल किया है। फोन में AMOLED डिस्प्ले है। दोनों ही स्मार्टफोन्स में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 
 

Tecno Phantom V Fold 2 5G, Tecno Phantom V Flip 2 5G Price

Tecno Phantom V Fold 2 5G की कीमत कथित रूप से 1,099 डॉलर (लगभग 92,200 रुपये) है। यह Karst Green और Rippling Blue कलर्स में आता है। Tecno Phantom V Flip 2 5G की कीमत 699 डॉलर (लगभग Rs. 58,600) है और यह Moondust Grey और Travertine Green कलर में आता है। दोनों फोन की सेल अफ्रीका में 23 सितंबर से शुरू होगी। उसके बाद अक्टूबर में इन्हें अन्य मार्केट्स में लॉन्च किया जाएगा। 
 

Tecno Phantom V Fold 2 5G Specifications

Tecno Phantom V Fold 2 5G एक डुअल नैनो सिम फोन है जो  Android 14 आधारित HiOS 14 पर रन करता है। इसका आउटर डिस्प्ले 6.42 इंच का फुलएचडी प्लस पैनल है जिसमें (1,080x2,550 पिक्सल) के साथ AMOLED सपोर्ट भी है। भीतरी स्क्रीन 7.85 इंच की है जिसमें 2K+ रिजॉल्यूशन है। यह फोन MediaTek Dimensity 9000+ चिप से लैस है और इसमें 12GB रैम दी गई है। 

फोन 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल पोर्ट्रेट कैमरा और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा से लैस है। इसके अंदर दो 32-मेगापिक्सल के कैमरे भी हैं, जो सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.3 का सपोर्ट इसमें दिया गया है। Tecno Phantom V Fold 2 5G में 5,750mAh बैटरी 70W Ultra Charge और 15W वायरलेस चार्ज के साथ दी गई है। फोन का वजन 249 ग्राम है। 
Advertisement
 

Tecno Phantom V Flip 2 5G Specifications

Phantom V Flip 2 5G में 6.9 इंच Full-HD+ (1,080x2,640 पिक्सल) LTPO AMOLED स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ है। बाहर की तरफ इसमें 3.64 इंच AMOLED डिस्प्ले है। फोन में Dimensity 8200 चिपसेट है और 8GB RAM है। इसमें 256GB स्टोरेज दी गई है।  स्मार्टफोन में बाहर की तरफ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है। अनफोल्ड करने पर इसमें ऑटोफोकस के साथ 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, और Bluetooth 5.3 की कनेक्टिविटी का सपोर्ट है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4720 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2640 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.85 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5750 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2000x2296 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.