Tecno Phantom V Flip 5G की अमेजन पर होगी सेल, जानें स्पेसिफिकेशंस

Tecno Phantom V Flip 5G में 6.9 इंच की फोल्डेबल AMOLED FHD+ डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 सितंबर 2023 15:02 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Phantom V Flip 5G में 6.9 इंच की फोल्डेबल AMOLED FHD+ डिस्प्ले होगी
  • Tecno Phantom V Flip 5G में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
  • Tecno Phantom V Flip 5G में Dimensity 8050 प्रोसेसर दिया जाएगा।

Tecno Phantom V Flip 5G में 6.9 इंच की फोल्डेबल AMOLED FHD+ डिस्प्ले होगी।

Photo Credit: Tecno

Tecno 22 सितंबर को एक ग्लोबल लॉन्च इवेंट में Phantom V Flip 5G को पेश करेगा। ऐसा लग रहा है कि स्मार्टफोन भारत में रिलीज होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। इसके पीछे की वजह यह है कि Tecno India ने इसके टीजर जारी करना शुरू कर दिया है। यहां हम आपको Tecno Phantom V Flip 5G के अनुमानित फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में बता रहे हैं।

Tecno Phantom V Flip 5G के लिए एक माइक्रोसाइट अब Amazon पर उपलब्ध है। इससे पता चलता है कि स्मार्टफोन भारत में जल्द ही आ रहा है। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि स्मार्टफोन इसी महीने लॉन्च होगा या अक्टूबर में लॉन्च किया जाएगा। माइक्रोसाइट में Phantom V Flip 5G के डिजाइन का भी टीजर जारी किया गया है। वर्तमान में इससे सिर्फ फोन के बाईं ओर का डिजाइन दिखता है, जिसमें एक सिम स्लॉट है। ऐसा लग रहा है कि फोन के बैक पैनल पर एक उभार हुआ डिजाइन है, जो एक राउंड कैमरा आईलैंड के चलते हो सकता है। हाल ही में आई लीक में समान डिजाइन देखा गया था। ऐसा लग रहा है कि कंपनी देश में एंट्री करने से पहले इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस टीजर के जरिए जारी करेगी।


Advertisement
Tecno Phantom V Flip 5G के अनुमानित फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


रिपोर्ट्स के अनुसार, Tecno Phantom V Flip 5G में 6.9 इंच की फोल्डेबल AMOLED FHD+ डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। वहीं दूसरी 1.32 इंच की कवर AMOLED डिस्प्ले है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। वहीं इसके रियर में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड HiOS 13.1 पर काम करेगा।

प्रोसेसर के मामले में Phantom V Flip 5G में Dimensity 8050 दिया जाएगा। बैटरी बैकअप के लिए यह फोन 4,000mAh की बैटरी से लैस होगा, जिसमें 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन 8GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज से लैस होगा। फिलहाल फोन की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं है। यह फोन Minimal Black, Film White और Periwinkle Purple जैसे कलर ऑप्शन में आ सकता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Smooth performance
  • Good battery life
  • Great inner display
  • Reliable main camera
  • Good build quality
  • Fast charging
  • Bad
  • Dim outer screen
  • Only two software updates
  • Relatively poor secondary camera
  • Pre-installed bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 8050

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2640 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  2. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  3. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  4. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  5. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  6. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  7. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  8. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  9. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  10. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.