Tecno MWC 2025 में लॉन्च करेगी सबसे हल्का लैपटॉप Megabook S14, Camon 40 सीरीज और AI Glasses भी, जानें फीचर्स

Tecno की ओर से मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2025 (MWC 2025) में कई प्रोडक्ट्स लॉन्च करने की तैयारी है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 मार्च 2025 07:17 IST
ख़ास बातें
  • टेक्नो अपना दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप Megabook S14 भी पेश करेगी।
  • कंपनी इवेंट में Tecno AI Glasses को भी लॉन्च करेगी।
  • इनमें स्लीक, मॉडर्न डिजाइन होगा और AI फंक्शन भी मिलेंगे।

Tecno Camon 40 स्मार्टफोन सीरीज को कंपनी MWC 2025 में पेश करने वाली है

Photo Credit: unbox.ph

Tecno की ओर से मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2025 (MWC 2025) में कई प्रोडक्ट्स लॉन्च करने की तैयारी है। कंपनी इस इवेंट में खासतौर पर AI आधारित प्रोडक्ट्स लॉन्च करेगी जिसके बाद इसके ईकोसिस्टम में AI की भूमिका का काफी विस्तार होने वाला है। ईवेंट के दौरान कंपनी की ओर से Camon 40 सीरीज को भी लॉन्च किया जाएगा जो कि कंपनी की फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज होगी। दावा है कि इसमें नेक्स्ट लेवल की फोटोग्राफी क्षमता होगी। इसके अलावा टेक्नो इस इवेंट में अपना दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप Megabook S14 भी पेश करेगी। यह 14 इंच OLED डिस्प्ले से लैस होगा। टेक्नो MWC 2025 के माध्यम से वियरेबल प्रोडक्ट्स से भी पर्दा उठाने वाली है जिसमें यह Tecno AI Glasses को लॉन्च करेगी। आइए इन प्रोडक्ट्स के बारे में कुछ और खास बातें आपको बताते हैं। 

Tecno Camon 40 स्मार्टफोन सीरीज को कंपनी MWC 2025 में पेश करने वाली है जिसमें यह तगड़े फोटोग्राफी फीचर्स दे सकती है। सीरीज में जीरो-डिले स्नैप फोटोग्राफी और AI एन्हांस्ड इमेजिंग मिलेगी। वन-टैप कैप्चर बटन की मदद से यूजर तेजी से, सटीक फोटो खींच पाएगा। सीरीज में Tecno AI और MediaTek Ultimate प्रोसेसर मिलेगा। इसमें स्मार्ट सर्च, इंटेलिजेंट कॉलिंग जैसे फीचर्स भी (via) होंगे। स्पेसिफिकेशंस के बारे में अभी कंपनी की ओर से बहुत अधिक जानकारी नहीं दी गई है। 
Advertisement

कंपनी अपने AIoT ईकोसिस्टम का विस्तार करते हुए Megabook S14 लैपटॉप को पेश करने वाली है। इसके बारे में दावा किया गया है कि यह दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप होगा। इसमें 14 इंच बड़ा OLED डिस्प्ले मिलने वाला है। लैपटॉप कई AI आधारित टूल अपने साथ लेकर आएगा जिससे इसमें प्रोडक्टिविटी और क्रिएटिविटी बढ़ेगी। 

Tecno की AI ग्लासेस सीरीज भी इस इवेंट में खास आकर्षण होने वाली है। कंपनी Tecno AI Glasses और Tecno AI Glasses Pro को इसमें लॉन्च करने की तैयारी में है। इनमें स्लीक, मॉडर्न डिजाइन होगा और AI फंक्शन भी मिलेंगे। स्मार्ट ग्लासेस में स्मार्ट कनेक्टिविटी और इंटेलिजेंस होगा। टेक्नो की ओर से कहा गया है कि कंपनी के AI आधारित ईकोसिस्टम में ये डिजिटल अनुभव को और बेहतर बनाने में मदद करेंगे। बहरहाल, कंपनी ने MWC 2025 से पहले इतना संकेत तो दे दिया है इसके प्रोडक्ट्स में AI का बड़ा हाथ होगा। अब देखना होगा कि इनोवेशन में कंपनी क्या नया लेकर आती है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  4. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  5. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  2. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  3. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  4. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  5. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  6. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  7. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  8. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  9. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  10. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.