Tecno ला रहा है Camon 40 सीरीज? सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में दिखे 3 स्मार्टफोन

अभी तक Tecno ने अभी अपनी अपकमिग Camon सीरीज मॉडल्स के बारे में किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की है और न ही इन्हें लेकर किसी प्रकार के लीक्स सामने आए हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 अक्टूबर 2024 22:32 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Camon 40 सीरीज के कुछ मॉडल्स को IMEI डेटाबेस में देखा गया है
  • लिस्टिंग में Camon 40 Pro 5G का मॉडल नंबर "CM8" है
  • Camon 40 Pro 4G का मॉडल नंबर "CM6" और Camon 40 का मॉडल नंबर "CM5" है

Tecno Camon 30 5G (ऊपर तस्वीर में) में कई AI फीचर्स मिलते हैं

Photo Credit: Tecno

ऐसा प्रतीत होता है कि Tecno अपने अगले Camon 40 लाइनअप पर काम कर रही है। Tecno के कुछ मॉडल्स को IMEI डेटाबेस पर लिस्टेड देखा गया है, जिन्हें Camon 40 सीरीज से जोड़ा जा रहा है। यदि ऐसा सच होता है तो अपकमिंग सीरीज मौजूदा Camon 30 सीरीज की सक्सेसर होगी, जिसमें Camon 30 4G, Camon 30 5G, Camon 30 Pro 5G, Camon 30 Premier 5G, Camon 30S Pro और Camon 30S शामिल हैं। माना जा रहा है कि आने वाली Tecno Camon 40 सीरीज में कम से कम तीन मॉडल शामिल होंगे, जिन्हें Camon 40 Pro 5G, Camon 40 Pro 4G और Camon 40 बताया जा रहा है।

Tecno Camon 40 सीरीज के कुछ मॉडल्स को IMEI डेटाबेस में देखा गया है। लिस्टिंग में तीन मॉडल नेम्स का पता चलता है, जिनमें Tecno Camon 40, Camon 40 Pro 5G और इसी Pro वर्जन का एक 4G वेरिएंट शामिल हैं। लिस्टिंग में Camon 40 Pro 5G का मॉडल नंबर "CM8", 40 Pro 4G का मॉडल नंबर "CM6" और Camon 40 का मॉडल नंबर "CM5" है। लिस्टिंग को सबसे पहले गिज्मोचाइना द्वारा देखा गया था।

हालांकि, लिस्टिंग इन अपमकिंग Tecno मॉडल्स के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं देती है। अभी तक Tecno ने अभी अपनी अपकमिग Camon सीरीज मॉडल्स के बारे में किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की है और न ही इन्हें लेकर किसी प्रकार के लीक्स सामने आए हैं। लेकिन IMEI डेटाबेस में इन नामों का देखा जाना कहीं न कहीं इनके डेवलपमेंट की ओर इशारा जरूर है।

यदि असल में Tecno Camon 40 सीरीज पर काम कर रही है, तो यह मौजूदा Tecno Camon 30 सीरीज के सक्सेसर होंगे। मौजूदा सीरीज में शामिल Camon 30 Pro 5G की कुछ खासियतों में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 8200 Ultimate चिपसेट, 12GB रैमस, 512GB तक स्टोरेज और 70W सपोर्ट के साथ 5000mAh बैटरी शामिल हैं। इसमें OIS सपोर्ट के साथ 50-मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा और 50-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलता है।
Advertisement

वहीं, Camon 30 5G 120Hz FHD+ डिस्प्ले, 6nm Dimensity 7020 चिप, 50-मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप, 50-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और 70W चार्जिंग के साथ 5,000mAh बैटरी से लैस आता है। वहीं, Camon 30 4G में MediaTek Helio G99 Ultimate चिपसेट को छोड़ अन्य सभी स्पेसिफिकेशन्स 5G मॉडल के समान हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  10. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  13. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  14. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  15. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  2. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  3. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  4. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  9. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  10. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.