Tecno Camon 30 5G सीरीज एमेजॉन पर लिस्‍ट, धांसू कैमरों के साथ लॉन्‍च होंगे नए फोन, जानें डिटेल

Camon 30 5G में OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन वाला 50 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा होगा। इसके साथ 2 मेगापिक्‍सल का एक डेप्‍थ सेंसर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 13 मई 2024 17:07 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Camon 30 5G सीरीज जल्‍द होगी लॉन्‍च
  • एमेजॉन इंडिया पर माइक्रोसाइट लाइव
  • कैमरों से दम दिखाएगी नई स्‍मार्टफोन सीरीज

Camon 30 Premier 5G में 50 मेगापिक्‍सल का Sony IMX890 प्राइमरी कैमरा मिलेगा जोकि ओआईएस को सपोर्ट करेगा।

Tecno की नई स्‍मार्टफोन सीरीज ‘Camon 30 5G' को बहुत जल्‍द इंडिया में लॉन्‍च किया जाने वाला है। ई-कॉमर्स प्‍लेटफॉर्म एमेजान (Amazon) पर इसकी माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है। माना जा रहा है कि ब्रैंड Tecno Camon 30 5G और Camon 30 Premier 5G स्‍मार्टफोन्‍स को भारत में लेकर आ रहा है। ग्‍लोबल मार्केट में इन फोन्‍स को इस साल फरवरी में पेश कर दिया गया था। भारत आ रहे Camon 30 5G और Camon 30 Premier 5G के ज्‍यादातर फीचर्स ग्‍लोबल मार्केट्स में उपलब्‍ध डिवाइसेज वाले ही होंगे। 

अबतक मिली जानकारी के अनुसार, Camon 30 5G में OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन वाला  50 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा होगा। इसके साथ 2 मेगापिक्‍सल का एक डेप्‍थ सेंसर दिया जाएगा। फ्रंट में यह फोन 50 मेगापिक्‍सल के सेल्‍फी शूटर से पैक होगा। 
Advertisement

Camon 30 Premier 5G में 50 मेगापिक्‍सल का Sony IMX890 प्राइमरी कैमरा मिलेगा जोकि ओआईएस को सपोर्ट करेगा। साथ में 50 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रावाइड लेंस होगा और एक 50 एमपी का पेरिस्‍कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा। 

ऐसी उम्‍मीद है कि दोनों डिवाइसेज में 6.78 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले होगा। Camon 30 Premier 5G में 144 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट दिया जाएगा, जबकि Camon 30 5G में 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट होगा। यह फोन मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 7020 प्रोसेसर से पैक होगा, Premier मॉडल में डाइमेंसिटी 8200 अल्‍ट्रा चिपसेट दिया जा सकता है। उम्‍मीद है कि कंपनी आने वाले दिनों में इन फीचर्स को कन्‍फर्म करेगी और अपकमिंग स्‍मार्टफोन्‍स से जुड़ी बाकी डिटेल भी शेयर करेगी। 
Advertisement

माइक्रोसाइट देखकर पता चलता है कि कंपनी अपकमिंग कैमॉन सीरीज के कैमरों पर फोकस कर रही है। साथ ही डिजाइन को भी उम्‍दा बताया जा रहा है। फोन की लॉन्‍च डेट पर अभी कोई डिटेल नहीं है। माना जाना चाहिए कि इस महीने या जून की शुरुआत में ‘Camon 30 5G' सीरीज को भारत में पेश कर दिया जाएगा। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.