108MP कैमरा वाला Tecno Camon 20 Pro 5G मिल रहा 2 हजार रुपये सस्ता, लिमिटेड है ऑफर

Tecno Camon 20 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल का RGBW कैमरा, 108 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का बोकेह कैमरा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 जून 2023 16:43 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Camon 20 Pro 5G में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Tecno Camon 20 Pro 5G में Dimensity 8050 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Tecno Camon 20 Pro 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Tecno Camon 20 Pro 5G में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Amazon

Tecno ने बीते महीने भारतीय बाजार में Camon 20 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अब यह फोन हाल ही में बिक्री के लिए उपलब्ध हुआ है। इस फोन को 8GB + 128GB और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट में खरीदा जा सकता है। अब कंपनी ने इस फोन पर लिमिटेड पीरियड डिस्काउंट की घोषणा की है। आइए टेक्नो के इस स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं। 


Tecno Camon 20 Pro 5G पर डिस्काउंट


Tecno Camon 20 Pro 5G के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है, जबकि 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है। लिमिटेड पीरियड ऑफर के तहत इच्छुक ग्राहक विभिन्न बैंक कार्ड्स से भुगतान करके 2,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट पा सकते हैं। इस ऑफर की बदौलत 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 17,999 रुपये में मिल जाएगा और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 19,999 रुपये में मिल जाएगा। ग्राहक इस फोन को ई-कॉमर्स साइट अमेजन से खरीद सकते हैं। Tecno Camon 20 Pro 5G कलर ऑप्शन के मामले में Dark Welkin और Serenity Blue में उपलब्ध है। 


Tecno Camon 20 Pro 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Tecno Camon 20 Pro 5G में 6.67 इंच की सेंटर एलाइंग्ड पंच होल AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन FHD+ और रिफ्रेश रेट 120Hz है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 
Advertisement

Tecno Camon 20 Pro 5G में Mediatek Dimensity 8050 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 8GB RAM दी गई है। वहीं 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। बैटरी बैकअप की बात करें तो 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 8050

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  8. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.