Tecno Camon 20 Premier 5G लॉन्च से पहले यहां आया नजर, 108MP कैमरा, 512GB स्टोरेज के साथ देगा दस्तक

Tecno कथित तौर पर Tecno Camon 20 Premier 5G पर काम कर रही है। हालिया लीक से नए टेक्नो स्मार्टफोन के आगमन का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 अप्रैल 2023 18:15 IST
ख़ास बातें
  • Tecno कथित तौर पर Tecno Camon 20 Premier 5G पर काम कर रही है।
  • Tecno Camon 20 Premier 5G में 6 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है।
  • Tecno Camon 20 Premier 5G में MediaTek Dimensity 1200 प्रोसेसर होगा।

Tecno Camon 19 Pro 5G में 6.8 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Tecno

Tecno कथित तौर पर Tecno Camon 20 Premier 5G पर काम कर रही है। हालिया लीक से आगामी टेक्नो स्मार्टफोन का खुलासा हुआ है। Tecno Camon 20 Premier 5G मार्केट में Camon 20 लाइनअप के तौर पर एंट्री कर सकता है, जिसमें Camon 20 Pemier 4G और Camon 20 Pro भी शामिल होंगे। लॉन्च से पहले Camon 20 Premier 5G ब्लूटूथ एसआईजी डाटाबेस पर नजर आया है। यहां हम आपको Camon 20 Premier 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

ब्लूटूथ SIG लिस्टिंग के अनुसार, टेक्नो के आगामी स्मार्टफोन में ब्लूटूथ v5.3 का सपोर्ट दिया जाएगा जो कि मॉडल नंबर Ck9n से देखा गया है। ब्लूटूथ SIG पर स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में अन्य कोई जानकारी नहीं मिली है। हालांकि पहले आई लीक्स में टेक्नो के फोन के बारे में काफी कुछ पता चला था।
Advertisement
 

Tecno Camon 20 Pemier 5G के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स


स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात की जाए तो पुरानी रिपोर्ट्स के मुताबिक,Tecno Camon 20 Premier 5G में 6 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है, जिसका FHD+  रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। यह शानदार फीचर्स के साथ एंट्री ले सकता है। सिक्योरिटी की बात की जाए तो इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस हो सकता है, जिसमें सेंसर शिफ्ट OIS टेक्नोलॉजी के साथ 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा। प्राइमरी कैमरा के साथ 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और एक मैक्रो कैमरा होगा। इस फोन का कैमरा सेटअप यूजर्स को पावरफुल कैमरा अनुभव प्रदान करेगा।
Advertisement

प्रोसेसर की बात करें तो Tecno Camon 20 Premier 5G में MediaTek Dimensity 1200 प्रोसेसर दिया जाएगा। इस फोन में स्टोरेज की बात करें तो 8जीबी रैम और 8जीबी वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलेगा, जिसके साथ में 512GB इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड HiOS 13 पर काम करेगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tecno Camon 20 Premier 5G

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  2. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  3. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  7. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  8. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  9. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.