48MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ Tecno Camon 18i फोन लॉन्च, जानें कीमत...

Tecno Camon 18i स्मार्टफोन को नाइजीरिया में लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन की कीमत नाइजीरिया में N84,500 (लगभग 14,163 रुपये) है, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलेगा।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 1 नवंबर 2021 11:46 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Camon 18i में मिलता है 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर से लैस है टेक्नो कैमन 18आई फोन
  • फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है
Tecno Camon 18i स्मार्टफोन को कथित रूप से Tecno Camon 18 सीरीज़ के लेटेस्ट एडिशन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। बता दें, इस सीरीज़ के तहत इससे पहले Tecno Camon 18, Tecno Camon 18P और Tecno Camon 18 Premier स्मार्टफोन लॉन्च हो चुके हैं। फिलहाल इस फोन को नाइजीरिया में लॉन्च किया गया है, जिसकी जानकारी नाइजीरियन पब्लिकेशन के जरिए सामने आई है। फिलहाल, Tecno ने इस फोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट नहीं किया है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम मौजूद है।

Droidafrica की रिपोर्ट के अनुसार, Tecno Camon 18i स्मार्टफोन को नाइजीरिया में लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन की कीमत नाइजीरिया में N84,500 (लगभग 14,163 रुपये) है, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलेगा। फिलहाल यह फोन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा, फोन के कलर ऑप्शन की भी जानकारी सामने नहीं आई है।
Advertisement
 

Tecno Camon 18i specifications

डुअल-सिम टेक्नो कैमन 18आई फोन Android 11 आधारित HiOS 7.6 पर काम करता है। फोन में 6.6 इंच का एचडी+ (1600 x 720 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90Hz डिस्प्ले और 20.5:9 आस्पेक्ट रेशियो दिया गया है। इसके अलावा, टेक्नो कैमन 18आई स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है और बाकि के दो कैमरे 2 मेगापिक्सल के हैं। वहीं, सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।
Advertisement

फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी मौजूद है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, वाई-फाई व ब्लूटूथ आदि शामिल हैं।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + QVGA + AI

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  4. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.