Tecno Camon 12 Air में है होल-पंच डिस्प्ले, कीमत 9,999 रुपये

Tecno Camon 12 Air में तीन रियर कैमरे हैं। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है। यह फोन हीलियो पी22 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम के साथ आता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2019 18:00 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Camon 12 Air की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है
  • 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है टेक्नो कैमन 12 एयर
  • टेक्नो कैमन 12 एयर की बिक्री होगी ऑफलाइन मार्केट में

Tecno Camon 12 Air की बैटरी 4,000 एमएएच की है

Tecno Camon 12 Air को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। अहम खासियतों की बात करें तो टेक्नो कैमन 12 एयर होल-पंच डिस्प्ले है। कंपनी ने इसे ‘डॉट-इन डिस्प्ले' का नाम दिया है। दावा किया गया है कि यह इस फीचर के साथ ऑफलाइन मार्केट में उपलब्ध सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। इसमें तीन रियर कैमरे, मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 4,000 एमएएच बैटरी है। आइए आपको टेक्नो कैमन 12 एयर की कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में विस्तार से बताते हैं।
 

Tecno Camon 12 Air price

टेक्नो कैमन 12 एयर की कीमत 9,999 रुपये है। इसे ऑनफाइन स्टोर्स में बेचा जाएगा।
Advertisement
 

Tecno Camon 12 Air specifications

डुअल-सिम टेक्नो कैमन 12 एयर एंड्रॉयड 10 पर आधारित हाइओएस 5.5 पर आधारित है। इसमें 6.55 इंच का एचडी+ (720x1600 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। फोन 90.3 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो है। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

टेक्नो कैमन 12 एयर में तीन रियर कैमरे हैं। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है। अपर्चर एफ/ 1.8 है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेंसर है जो मैक्रो शॉट लेने में सक्षम है। तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। यह 120 डिग्री वाइड-एंगल लेंस के साथ आता है। Tecno ने बताया है कि इसमें क्वाड-एलईडी फ्लैश मॉड्यूल है। फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
Advertisement

Tecno Camon 12 Air की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0 और जीपीएस/ ए-जीपीएस शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और एंटी-ऑयल फिंगरप्रिंट सेंसर फोन का हिस्सा हैं। फोन फेस अनलॉक को भी सपोर्ट करता है।

टेक्नो ब्रांड के इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी है। इसके बारे में 12 घंटे तक के वीडियो प्लेबैक का दावा है। टेक्नो कैमन 12 एयर का डाइमेंशन 164.29x76.3x8.15 मिलीमीटर है और वज़न 172 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Tecno Camon 12 Air

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  3. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  2. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  4. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  7. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  8. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  10. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.