TCL Stylus 5G किफायती दामों में लॉन्च, 50MP कैमरा समेत इन धाकड़ फीचर्स से है लैस

TCL Stylus 5G में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 5 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का चौथा कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 3 जून 2022 14:52 IST
ख़ास बातें
  • TCL Stylus 5G में 6.81 इंच की फुल HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • TCL Stylus 5G में MediaTek Dimensity 700 SoC प्रोसेसर दिया गया है।
  • TCL Stylus 5G में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।

TCL Stylus 5G

Photo Credit: TCL

TCL Stylus 5G आज यानी कि 2 जून को यूएस में लॉन्च कर दिया गया है। जैसा कि यह स्मार्टफोन अपने नाम से ही पता चलता है कि बिल्ट इन स्टाइलस और फीचर्स जैसे कि Nebo ऐप से लैस है। स्टाइलस फीचर्स जैसे ड्राइंग, नोट्स लेना, स्क्रीन मैग्निफिकेशंस और काफी कुछ के लिए क्विक एक्सेस मीनू से लैस है। इसमें 6.81 इंच की फुल-एचडी+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.2 प्रतिशत है। TCL Stylus 5G एक ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 700 SoC पर बेस्ड है, जिसमें 4GB RAM दी गई है। आइए इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में जानते हैं।
 

TCL Stylus 5G की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो TCL Stylus 5G की अमेरिका में कीमत 258 डॉलर यानी कि 20,000 रुपये है। उपलब्धता की बात की जाए तो TCL Stylus 5G को अमेरिका में T-Mobile साइट से खरीदा जा सकता है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह Lunar Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
 

TCL Stylus 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो TCL Stylus 5G में 6.81 इंच की फुल HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,460 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 20.5:9 है। प्रोसेसर की बात करें तो यह MediaTek Dimensity 700 SoC से लैस है। स्टोरेज की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 4GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Android 12 पर काम करता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 4,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि सामान्य इस्तेमाल के लिए 15.3 घंटे तक चल सकती है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Advertisement

कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 5 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का चौथा कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 169.6mm, चौड़ाई 76.5mm, मोटाई 8.98mm और वजन 213 ग्राम है। सेफ्टी के लिए इस स्मार्टफोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक टेक्नोलॉजी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें USB Type-C पोर्ट, 3.5mm हेडसेट जैक, स्टाइलस स्लॉट, ब्लूटूथ v5.2 और NFC वायरलेस कनेक्टिविटी दी गई है।


Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: TCL Stylus 5G, TCL Smartphone, TCL Stylus 5G Price

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Smartphone Hacks: फोन जरूरत से ज्यादा गर्म हो रहा है? इन Settings को अभी बदलें
  2. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.