टीसीएल प्राइड टी500एल 4जी स्मार्टफोन 10,499 रुपये में लॉन्च

टीसीएल प्राइड टी500एल 4जी स्मार्टफोन 10,499 रुपये में लॉन्च
विज्ञापन
चीन की कंपनी टीसीएल ने भारत में अपना प्राइड टी500एल स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स स्नैपडील पर 10,499 रुपये में उपलब्ध है।

यह स्मार्टफोन आइरिस (रेटिना) स्कैनर फ़ीचर से लैस है जिसकी मदद से टीसीएल प्राइड टी500एल के यूज़र अपने रेटिना को फ्रंट कैमरा से स्कैन करके हैंडसेट को अनलॉक कर पाएंगे। कंपनी का दावा है कि प्राइड टी500एल आइरिस स्कैनर से लैस भारत का पहला हैंडसेट है। याद दिला दें कि व्यूसॉनिक ने 2014 में वी55 स्मार्टफोन लॉन्च किया था जो आइरिस स्कैनर के साथ आता है।

प्राइड टी500एल में भारत में इस्तेमाल किए जा रहे 4जी एलटीई बैंड के लिए सपोर्ट मौजूद है। यह डुअल-सिम हैंडसेट एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। स्नैपडील की लिस्टिंग में गलती से टीसीएल प्राइड टी500एल को सिंगल-सिम डिवाइस बताया गया है।

इसमें 5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। टीसीएल प्राइड टी500एल में 2.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी का रैम मौजूद होगा। 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे से लैस इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस फ्रंट कैमरा भी है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी मौजूद है। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो यह 3जी, जीपीआरएस/ एज, जीपीएस, वाई-फाई, ब्लूटूथ और माइक्रो-यूएसबी फ़ीचर के साथ आएगा।  लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि दोनों ही सिम स्लॉट 4जी एलटीई नेटवर्क को सपोर्ट करते हैं। टीसीएल प्राइड टी500एल स्मार्टफोन व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

आपको बता दें कि टीसीएल कॉरपोरेशन, अलकाटेल वनटच स्मार्टफोन ब्रांड की मालिकाना कंपनी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  5. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  7. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  8. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »