• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • TCL ने लॉन्च किया NXTPAPER टेक्नोलॉजी, 12GB रैम, 5010mAh बैटरी वाला P10 Color Ink Eye Protection फोन, जानें कीमत

TCL ने लॉन्च किया NXTPAPER टेक्नोलॉजी, 12GB रैम, 5010mAh बैटरी वाला P10 Color Ink Eye Protection फोन, जानें कीमत

TCL P10 Color Ink Eye Protection हैंडसेट को चीन में 1,998 युआन (करीब 23,900 रुपये) में लॉन्च (via ITHome) किया गया है। इसे व्हाइट, ब्लैक और गोल्डन शेड्स में पेश किया गया है। डिवाइस खरीदने के लिए JD.com पर उपलब्ध है।

TCL ने लॉन्च किया NXTPAPER टेक्नोलॉजी, 12GB रैम, 5010mAh बैटरी वाला P10 Color Ink Eye Protection फोन, जानें कीमत

Photo Credit: TCL

ख़ास बातें
  • P10 Color Ink Eye Protection हैंडसेट चीन में 1,998 युआन में लॉन्च हुआ
  • इसे व्हाइट, ब्लैक और गोल्डन शेड्स में पेश किया गया है
  • इसमें MediaTek Dimensity 6000-सीरीज का SoC शामिल है
विज्ञापन
TCL ने कथित तौर पर मंगलवार को P10 Color Ink Eye Protection स्मार्टफोन को लॉन्च किया, जो ई-इंक के विपरीत, NXTPAPER फुल-कलर पिक्चर को सपोर्ट करता है। इसमें MediaTek Dimensity 6000 सीरीज प्रोसेसर मिलता है, जिसके साथ 512GB तक स्टोरेज और 12GB रैम को जोड़ा गया है। इसमें 5010mAh बैटरी दी गई है। इसकी मोटाई 7.99 mm और वजन 196 ग्राम है। TCL P10 में 108-मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है और फ्रंट में 32-मेगापिक्सल शूटर है। TCL का कहना है कि डिवाइस नेचुरल लाइट को रिफ्लेक्ट करके, एनर्जी की बचत करते हुए क्लीयर और वाइब्रेंट विजुअल्स दिखाता है।

TCL P10 Color Ink Eye Protection हैंडसेट को चीन में 1,998 युआन (करीब 23,900 रुपये) में लॉन्च (via ITHome) किया गया है। इसे व्हाइट, ब्लैक और गोल्डन शेड्स में पेश किया गया है। डिवाइस खरीदने के लिए JD.com पर उपलब्ध है।

खासियतों की बात करें, तो TCL P10 Color Ink Eye Protection स्मार्टफोन में 6.78-इंच NXTPAPER तकनीक वाला डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080 × 2460 है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। NXTPAPER TCL की खुद की टेक्नोलॉजी है, जो जो आंखों के आराम और एनर्जी एफिशिएंसी को प्राथमिकता देते हुए कागज जैसा, रिफ्लेक्शन-फ्री व्यूइंग एक्सपीरिएंस देती है। इसमें 50% से अधिक ब्लू लाइट को काटने का दावा किया गया है। ई-इंक के विपरीत, NXTPAPER फुल-कलर्ड विजुअल्स दिखाता है।

TCL P10 में MediaTek Dimensity 6000-सीरीज का SoC शामिल है, जिसे 256GB या 512GB स्टोरेज और 12GB रैम के साथ जोड़ा गया है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 108-मेगापिक्सल का मेन सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का शूटर है। इसमें एक स्पेशल NXTPAPER बटन शामिल किया गया है, जो यूजर्स को पढ़ने के बेहतर अनुभव के लिए सुपर रीडिंग मोड को एक्टिवेट करने का काम करता है।

इसमें 5010mAh की बैटरी मिलती है। वहीं, डिवाइस में एक ग्लोबल AI असिस्टेंट भी शामिल है। इसकी मोटाई 7.99 mm और वजन 196 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  3. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  4. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  6. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  9. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  10. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »