TCL 505 फोन 90Hz NxtVision डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ

TCL 505 में 6.75 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 फरवरी 2024 10:01 IST
ख़ास बातें
  • TCL 505 में 6.75 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • TCL 505 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • TCL 505 में 5,010mAh की बैटरी दी गई है।

TCL 505 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: TCL

TCL ने 7 डिवाइस वाली TCL 50 सीरीज समेत CES में कई सारे नए स्मार्टफोन की घोषणा की थी। अब कंपनी ने TCL 505 को अपनी वेबसाइट पर भी लिस्ट कर दिया है। TCL 505 का डिजाइन बाकी 50-सीरीज स्मार्टफोन से मिलता जुलता ही है। इस स्मार्टफोन में 6.75 इंच की IPS LCD डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको TCL 505 स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


TCL 505 की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
TCL ने फिलहाल TCL 505 की कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन हम आने वाले समय में इसकी उम्मीद कर सकते हैं।


TCL 505 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो TCL 505 में 6.75 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट है। पैनल में TCL की NxtVision रिफ्लेक्शन-फ्री कोटिंग भी है जो ब्लू लाइट को फिल्टर करती है और अधिकतम 400 निट्स ब्राइटनेस प्रदान करती है। सॉफ्टवेयर के मामले में यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड है। बैटरी बैकअप के मामले में इस स्मार्टफोन में 5,010mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, जिसमें 0.7μm पिक्सल के साथ 1/2.55-इंच सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। वहीं इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन ओसियन ब्लू और स्पेस ग्रे कलर में उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन में 4GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक हेलियो G35 चिपसेट से लैस है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  2. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  4. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  5. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  2. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  3. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  4. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  5. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  7. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  8. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  10. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.