2 रियर कैमरा के साथ TCL 205 फोन के रेंडर्स ऑनलाइन लीक, जल्द होगा लॉन्च

लीक स्पेसिफिकेशन्स की मानें, तो फोन Android 11 Go Edition पर काम करेगा। साथ ही इसमें 6.22 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस होगा और इसमें 2 जीबी रैम व 3 जीबी स्टोरेज मिल सकता है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 12 नवंबर 2021 12:46 IST
ख़ास बातें
  • TCL 205 में मिल सकता है रियर एलईडी फ्लैश
  • टीसीएल 205 फोन Android 11 Go Edition पर कर सकता है काम
  • फोन नवंबर में किया जा सकता है लॉन्च
TCL 205 स्मार्टफोन के रेंडर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। टीसीएल 205 कंपनी का आगामी बजट स्मार्टफोन होगा, जिसको लेकर कहा जा रहा था कि यह अक्टूबर में लॉन्च होगा। लेकिन बाद में खबर आई कि कंपनी इससे नवंबर में पर्दा उठाएगी। हालांकि, लॉन्च से पहले अब फोन के रेंडर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं, जिससे फोन के डिज़ाइन और कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली है। लीक रेंडर्स में यह फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ देखा जा सकता है। इसके अलावा, फोन के किनारों पर मोटे बेजल्स मौजूद है, खासतौर पर फोन का बॉटम बेजल काफी मोटा है।
 

टिप्सटर evleaks ने TCL 205 स्मार्टफोन के यह रेंडर्स ट्विटर पर लीक किए हैं। इन रेंडर्स में फोन दो कलर ऑप्शन में देखा जा सकता है, जो हैं ब्लू और ब्लैक। साथ ही फोन में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा, जो कि वर्टिकली स्थित है। रियर कैमरा के साथ कंपनी एलईडी फ्लैश भी देगी। फोन में सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच दिया गया है। फोन का बॉटम किनारा तीन किनारों के मुकाबले काफी मोटा है। इसके अलावा, फोन के बैक पैनल पर TCL की ब्रांडिंग दी गई है, वहीं पावर बटन और वॉल्यूम बटन दाएं किनारे पर स्थित है।
Advertisement

Gizmochina की रिपोर्ट में फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी दी गई है। रिपोर्ट की मानें, तो फोन Android 11 Go Edition पर काम करेगा। साथ ही इसमें 6.22 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस होगा और इसमें 2 जीबी रैम व 3 जीबी स्टोरेज मिल सकता है। फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की होगी।

फिलहाल, कंपनी ने इस संबंध में किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन जल्द ही लॉन्चिंग के साथ फोन के स्पेसिफिकेशन आदि की जानकारी साफ हो जाएगी।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , TCL 205, TCL 205 leak renders, TCL 205 specification, TCL
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.