स्वाइप वर्च्यू स्मार्टफोन लॉन्च, 5,999 रुपये में मिलेगा

स्वाइप वर्च्यू स्मार्टफोन लॉन्च, 5,999 रुपये में मिलेगा
विज्ञापन
स्वाइप टेक्नोलॉजीज़ ने नया स्मार्टफोन वर्च्यू लॉन्च किया है। स्वाइप वर्च्यू की कीमत 5,999 रुपये है और यह सफेद रंग में ई-कॉमर्स साइट स्नैपडील पर मिलेगा।

एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर आधारित स्वाइप वर्च्यू एक डुअल-सिम हैंडसेट है। इसमें 5 इंच का आईपीएस एचडी रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 320 पीपीआई है। हैंडसेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ 2 जीबी का रैम होगा। लिस्टिंग के मुताबिक, इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसमें से 12.48 जीबी यूज़र के लिए उपलब्ध हैं। स्टोरेज को 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। इसमें 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

स्वाइप वर्च्यू में कंपनी ने 2500 एमएएच की बैटरी दी है और दावा किया है कि यह 8 घंटे तक का टॉक टाइम और 250 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 3जी, जीपीआरएस/ एज, वाई-फाई, ब्लूटूथ, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी 2.0 और जीपीएस/ ए-जीपीएस शामिल हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 142.0x70.8x8.3 मिलीमीटर है और वज़न 172 ग्राम।

गौरतलब है कि कंपनी ने पिछले साल नवंबर महीने में इसी कीमत में बच्चों के लिए स्वाइप जूनियर स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह हैंडसेट बच्चों के लिए एक कस्टमाइज़्ड यूज़र इंटरफेस के साथ आता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  8. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  9. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  10. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »