Swipe Elite Pro में है 3 जीबी रैम, जानें कीमत व सारी ख़ूबियां

स्वाइप टेक्नोलॉजीज़ ने अपनी एलीट सीरीज़ का नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। स्वाइप एलीट प्रो की कीमत 6,999 रुपये है। और यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट स्नैपडील पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। स्वाइप एलीट प्रो आइवरी व्हाइट कलर वेरिएंट में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 9 अक्टूबर 2017 17:54 IST
स्वाइप टेक्नोलॉजीज़ ने अपनी एलीट सीरीज़ का नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। स्वाइप एलीट प्रो की कीमत 6,999 रुपये है। और Swipe Elite Pro स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट स्नैपडील पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। स्वाइप एलीट प्रो आइवरी व्हाइट कलर वेरिएंट में मिलेगा।

स्वाइप एलीट प्रो के अधिकतर स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन पिछले साल लॉन्च हुए एलीट सेंस जैसे ही हैं। लेकिन फोन के रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। स्वाइप एलीट प्रो में 5 इंच (720x1280 पिक्सल्स) एचडी आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 3 जीबी रैम है। स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

स्वाइप एलीट प्रो में फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। एलीट प्रो एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। स्मार्टफोन हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट करता है। फोन को पावर देने के लिए 2500 एमएएच की बैटरी दी गई है।

कनेक्टिविटी की फ़ीचर की बात करें तो 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, ए-जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एफएम रेडियो जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। फोन में रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 143.4 x 71.8 x8.7 मिलीमीटर और वज़न 165 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

2500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Swipe elite Pro price, Swipe elite pro feature
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.