Vivo का नया फोन जल्द दे सकता है दस्तक, सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट

Vivo कथित रूप से कई स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जिसमें से एक iQoo सीरीज़ का हिस्सा भी हो सकता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 नवंबर 2020 18:53 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V2054A फोन 6.58 इंच डिस्प्ले के साथ दे सकता है दस्तक
  • एक अन्य अज्ञात वीवो फोन में मिल सकता है 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट
  • TENAA वेबसाइट पर 5जी कनेक्टिविटी के साथ लिस्ट है फोन
Vivo का नया फोन कथित रूप से TENAA वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है, जहां इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई है। यह फोन iQoo रेंज का हिस्सा हो सकता है। लिस्टिंग में यह फोन 4,910 एमएएच बैटरी और 6.58 इंच डिस्प्ले के साथ लिस्ट है। इसके अलावा एक अन्य फोन मॉडल नंबर Vivo V2036A के साथ 3C सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग के अनुसार, यह अज्ञात फोन 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दस्तक देगा। लिस्टिंग के अनुसार, OEM कई फोन पर काम कर रही है।

Vivo कथित रूप से कई स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जिसमें से एक iQoo सीरीज़ का हिस्सा भी हो सकता है। Vivo V2054A फोन की TENAA लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले टिप्सटर अभिषेक यादव द्वारा सार्वजनिक की गई थी। हालांकि, फोन के सभी स्पेसिफिकेशन को TENAA पर पब्लिश नहीं किया गया है, लेकिन टिप्सटर ने कुछ जानकारी साझा की है। अज्ञात वीवो V2054A फोन 6.58 इंच डिस्प्ले के साथ लिस्ट है और यह एंड्रॉयड पर काम करेगा। इस फोन में 4,910 एमएएच की बैटरी दी जाएगी और फोन का डायमेंशन 164.15x75.35x8.4mm के साथ लिस्ट है। इसके अलावा SA/NSA बैंड्स सपोर्ट के साथ इसमें 5जी कनेक्टिविटी भी ऑफर की जा सकती है। फिलहाल, यह जानकारी साफ नहीं है कि इस फोन का नाम क्या होगा और इसे कब लॉन्च किया जाएगा।
 

इसके अलावा, एक अन्य अज्ञात वीवो फोन मॉडल नंबर V2036A के साथ 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है। इस साइट पर 10 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के अलावा अन्य कोई जानकारी सामने नहीं आई है। यह केवल एक इशारा है कि वीवो कंपनी इस वक्त नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जो मिड-रेंज या फिर एंट्री-लेवल सेगमेंट में स्थित हो सकते हैं।

वीवो ने हाल ही में चीन में OriginOS से पर्दा उठाया है, जो कि नया एंड्रॉयड स्किन है। यह स्किन FunTouch OS का अपग्रेड है और यह कई विजेट्स, नैनो अलर्ट और नए बिहेव्यरल वॉलपेपर के साथ नए ग्रिड जैसी यूआई लेकर आता है, जो बाहर के मौसम के साथ बदलते हैं। वीवो ने यह भी पुष्टि की है कि वह अपने आगामी 'X सीरीज़ 'स्मार्टफोन में सबसे पहले OriginOS रोलआउट करेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, iQoo, iQoo Series, Vivo V2054A, Vivo V2036A, TENAA

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  5. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  7. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  9. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  10. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.