Surya Grahan 2020: 21 जून को लगेगा सूर्य ग्रहण, आसमान में दिखेगा 'रिंग ऑफर फायर', ऐसे देखें लाइव

Solar Eclipse 2020: सूर्य ग्रहण की शुरुआत 21 जून को सुबह 9:15 बजे होगी, 12:10 बजे यह ग्रहण अपने अधिकतम रूप में होगा वहीं दोपहर 3:04 तक यह सूर्य ग्रहण खत्म हो जाएगा।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 17 जून 2020 18:15 IST
ख़ास बातें
  • यह है साल 2020 का पहला सूर्य ग्रहण
  • टोटल सोलर एक्लिप्‍स नहीं, यह है एनुलर सूर्य ग्रहण
  • अब साल 2021 में दिखेगा अगला एनुलर सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण में दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर' का नज़ारा

साल 2020 का पहला सूर्य ग्रहण 21 जून को लगने वाला है। 21 जून को लगने वाले सूर्य ग्रहण के दौरान आसमान में 'रिंग ऑफर फायर' देखने को मिलेगा। दिलचस्प बात यह है कि यह सूर्य ग्रहण भारत में भी देखा जाएगा। भारत के साथ-साथ यह सूर्य ग्रहण एशिया के अन्य हिस्सों, अफ्रीका, यूरोप व ऑस्ट्रेलिया में भी देखा जा सकेगा। सूर्य ग्रहण 21 जून को भारतीय समयानुसार सुबह 9:15 बजे शुरू होगा और दोपहर 12:10 बजे तक अपने अधिकतम रूप में होगा। साल के पहले Solar Eclipse 2020 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए पढ़े पूरा लेख।
 

What is an annular solar eclipse?

सरल शब्दों में सूर्य ग्रहण उस स्थिति को कहते हैं जब चंद्रमा पृथ्वी और सूरज के बीच में आ जाता है। हालांकि, एनुलर सूर्य ग्रहण के दौरान चंद्रमा पृथ्वी से काफी दूर होता है। इस स्थिति में चंद्रमा पूरी तरह से सूरज को ढंक नहीं पाता। पूरी तरह से ढंक न पाने के कारण सूरज के किनारों की रोशनी पृथ्वी पर पड़ती है। इस कारण ही इस Solar Eclipse में आसमान में 'रिंग ऑफ फायर' नज़र आती है।

एनुलर सूर्य ग्रहण से विपरीत होता है, टोटल सोलर एक्लिप्‍स अर्थात पूर्ण सूर्य ग्रहण, जिसमें चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आता है और हमारी पृथ्वी पर इसकी छाया का सबसे गहरा हिस्सा पड़ता है। टोटल सोलर एक्लिप्स में दिन में लगभग रात जैसा अंधेरा हो जाता है, जबकि एनुलर सोलर एक्लिप्स में चंद्रमा सूरज के सभी भाग को कवर नहीं कर पाता और उसके किनारों की चमक पृथ्वी पर पड़ती है।
 

When will the annular solar eclipse occur?

TimeandDate.com के अनुसार, एनुलर सूर्य ग्रहण अफ्रीका के कुछ हिस्सों में नज़र आएगा, जिसमें सेंट्रल अफ्रीका रिपब्लिक, कॉन्गो और इथियोपिया शामिल है। इसके अलावा यह दक्षिण पाकिस्तान, ऊत्तरी भारत व चीन में भी दिखेगा।
Advertisement

Surya Grahan की शुरुआत 21 जून को सुबह 9:15 बजे होगी, 12:10 बजे यह ग्रहण अपने अधिकतम रूप में होगा वहीं दोपहर 3:04 तक यह सूर्य ग्रहण खत्म हो जाएगा।
 

How to watch June solar eclipse live

यदि आप उन जगहों पर रहते हैं, जहां यह सूर्य ग्रहण 21 जून को दिखने वाला है तो आप अपनी आंखों से आसमान में इन 'रिंग ऑफ फायर' का आनंद ले सकते हैं। हालांकि, सूर्य ग्रहण लाइव देखने के दौरान आई प्रोटेक्शन पहनना न भूलें।
Advertisement

खगोल प्रेमियों इस दृश्य को ऑनलाइन लाइव इवेंट में देख सकते हैं। TimeandDate और Slooh जैसे लोकप्रिय चैनल्स के YouTube पेज़ पर आप ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
 

Next annular solar eclipse

जून 2020 के सूर्य ग्रहण के बाद अगला 'रिंग ऑफ फायर' जून 2021 में देखने को मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.