Spice Xlife 406 स्मार्टफोन लॉन्च, 3800 रुपये से कम है दाम

Spice Xlife 406 स्मार्टफोन लॉन्च, 3800 रुपये से कम है दाम
विज्ञापन
मोबाइल निर्माता कंपनी स्पाइस (Spice) ने एक्सलाइफ (XLife) स्मार्टफोन सीरीज का एक और हैंडसेट एक्सलाइफ 406 (XLife 406) बाजार में उतारा है। यह स्मार्टफोन कंपनी की वेबसाइट पर 3,799 रुपये में लिस्टेड है। फिलहाल, कंपनी की ओर से इसकी उपलब्धता को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई।

अन्य XLife स्मार्टफोन की तरह स्पाइस एक्सलाइफ 406 (Spice XLife 406) एक डुअल सिम फोन है और यह एंड्रॉयड 4.4 किटकैट (Android 4.4 KitKat) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। हैंडसेट में 4 इंच (480x800 pixels) का WVGA IPS डिस्प्ले है, जिसकी पिक्सल डेनसिटी (घनत्व) है 233ppi।

स्मार्टफोन में 1GHz single-core प्रोसेसर के साथ 512MB का रैम (RAM) है और ग्राफिक्स के लिए Mali-400 GPU इंटिग्रेटेड है।

हैंडसेट 4GB की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट में एलईडी फ्लैश के साथ 3.2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जबकि फ्रंट कैमरा 1.3 मेगापिक्सल का है।

कनेक्टिविटी की बात करें, तो Spice XLife 406 में 3G, GPRS/ EDGE, वाई-फाई 802.11 b/g/n, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ के लिए सपोर्ट उपलब्ध है। स्मार्टफोन में 1450mAh की बैटरी है, जो 7 घंटे का टॉकटाइम देती है। फोन का डाइमेंशन 124x63.2x10.8mm है और यह ब्लैक व व्हाइट कलर में मिलेगा।

गौरतलब है कि Spice ने पिछले महीने ही XLife स्मार्टफोन सीरीज को भारत में लॉन्च किया था। कंपनी इस सीरीज के जरिए टियर 2 और टियर 3 शहरों में रहने वाले लोगों को लुभाने की कोशिश कर रही है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »