Elon Musk आम जनता के लिए ला रहे हैं सैटेलाइट फोन? नए दावे ने खोल दिए राज!

SpaceX अपने Starlink बिजनेस को नए मार्केट्स तक ले जाने की योजना बना रहा है, जिसमें फोन का आइडिया भी शामिल है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 फरवरी 2026 14:02 IST
ख़ास बातें
  • IPO से पहले SpaceX के Starlink प्लान्स को लेकर अटकलें
  • रिपोर्ट में Starlink फोन और नई सर्विसेज का जिक्र
  • Elon Musk ने फिलहाल फोन डेवलपमेंट से किया इनकार

IPO से पहले SpaceX के Starlink प्लान्स को लेकर अटकलें

Photo Credit: Pexels

SpaceX के संभावित IPO को लेकर चर्चाएं तेज हैं और इसी बीच कंपनी के Starlink बिजनेस से जुड़े कुछ नए प्लान्स सामने आए हैं। न्यूज एंजेंसी की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, SpaceX अपनी रेवेन्यू जनरेट करने वाली Starlink सर्विस को नए मार्केट्स तक ले जाने की तैयारी कर रही है। इनमें Starlink फोन, डायरेक्ट टू डिवाइस इंटरनेट और स्पेस ट्रैकिंग सर्विस जैसे ऑप्शन्स शामिल हो सकते हैं। इन प्लान्स का मकसद Starlink की पहुंच और इस्तेमाल को और ज्यादा बढ़ाना बताया जा रहा है।

Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक, SpaceX अपने तेजी से बढ़ते Starlink सैटेलाइट नेटवर्क और रीयूजेबल रॉकेट टेक्नोलॉजी के दम पर नए बिजनेस आइडियाज पर काम कर रही है। यही टेक्नोलॉजी कंपनी को ऑर्बिट में डेटा सेंटर्स बनाने के Elon Musk के लंबे समय से चले आ रहे विजन की ओर ले जा सकती है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यह महंगा दांव SpaceX और xAI के हाल ही में घोषित मर्जर प्लान से भी जुड़ा हुआ है।

तीन सूत्रों का हवाला देते हुए एंजेसी बताती है कि SpaceX की योजनाओं में एक ऐसा मोबाइल डिवाइस बनाना भी शामिल है, जो सीधे Starlink सैटेलाइट इंटरनेट से कनेक्ट हो और भविष्य में स्मार्टफोन्स को टक्कर दे सके। हालांकि, इस डिवाइस के डिजाइन या डेवलपमेंट टाइमलाइन को लेकर अभी कोई साफ जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह प्लान उस मौजूदा प्रयास से अलग होगा, जिसमें Starlink, T-Mobile के साथ मिलकर मोबाइल फोन्स में डायरेक्ट सैटेलाइट इंटरनेट लाने पर काम कर रहा है।

इन सूत्रों ने दावा किया है कि कंपनी पिछले कई सालों से मोबाइल फोन से जुड़े इस आइडिया पर विचार कर रही है। हाल ही में X पर एक यूजर के सवाल के जवाब में Elon Musk ने कहा था कि Starlink फोन का आइडिया पूरी तरह नामुमकिन नहीं है। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर ऐसा कोई डिवाइस बना, तो वह मौजूदा स्मार्टफोन्स से काफी अलग होगा और इसे खासतौर पर हाई परफॉर्मेंस और कम पावर कंजम्पशन वाले AI वर्कलोड के लिए ऑप्टिमाइज किया जाएगा।

हालांकि, बाद में Reuters की रिपोर्ट शेयर करने वाले एक अन्य यूजर को जवाब देते हुए Musk ने यह साफ किया कि SpaceX फिलहाल कोई फोन डेवलप नहीं कर रही है। इसका मतलब यह है कि Starlink फोन से जुड़ी चर्चा अभी शुरुआती स्टेज पर है और कंपनी की ओर से इस पर कोई ठोस प्लान कन्फर्म नहीं किया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.