आ रहा है वायरलेस चार्जर, बिना प्लग इन किए चार्ज होंगे फोन

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 14 जुलाई 2015 10:21 IST
अपना फोन और लैपटॉप चार्ज करने के लिए अब आपको सॉकेट ढूंढने की जरूरत नहीं होगी। शोधकर्ताओं ने एक वायरलेस पावर ट्रांसफर (डब्ल्यूपीटी) तकनीक विकसित की है, जो कि एक सीमित दूरी से आपके फोन को चार्ज कर सकती है। कोरिया एडवांस्ड इस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नॉलॉजी (केएआईएसटी) के शोधकर्ताओं द्वारा विकसित यह तकनीक ठीक उसी तरह काम करती है जिस तरह इंटरनेट कनेक्शन के लिए वाई-फाई तकनीक काम करती है।

यह टेक्नोलॉजी मोबाइल फोन को किसी भी दिशा में किसी भी जगह से चार्ज करने की सुविधा देती है।

शोधकर्ताओं ने कहा कि इस तकनीक की सहायता से आपका डिवाइस वाई-फाई क्षेत्र की तरह ही चार्जर के लिए निर्धारित सीमित क्षेत्र में मौजूद होने पर अपने आप बिना किसी चार्जर के चार्ज होने लगेगा।

मुख्य शोधकर्ता चुन टी. रिम ने कहा कि यह तकनीकी ऊर्जा स्त्रोत से आधा मीटर की दूरी तक एक साथ कई दिशाओं में विभिन्न उपकरणों को चार्ज कर सकती है।
Advertisement

शोध के परिणाम आईईईई ट्रांजेक्शन ऑन पावर इलेक्ट्रॉनिक्स में प्रकाशित हुए हैं। रिम के दल ने केएआईएसटी के परिसर में इस तकनीक का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया।
Advertisement

रिम ने कहा, "हमारी ट्रांसमीटर प्रणाली मनुष्यों के लिए सुरक्षित है और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए अनुकूल है। हमने चार्जिग से संबंधित बड़े मुद्दों का हल ढूंढ निकाला है।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  2. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  3. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  4. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  5. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  6. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  4. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  5. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  6. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  8. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  9. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  10. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.