सोनी लाएगी एक्सपीरिया ज़ेड5 का अल्ट्रा वेरिएंट, होगा 4के रिज़ॉल्यूशन डिस्प्लेः रिपोर्ट

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 9 सितंबर 2015 11:12 IST
कुछ दिनों पहले संपन्न हुए आईएफए 2015 ट्रेड शो में सोनी ने एक्सपीरिया ज़ेड5, एक्सपीरिया ज़ेड5 कॉम्पेक्ट और एक्सपीरिया ज़ेड5 प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अब खबर आई है कि जापान की यह कंपनी आने वाले महीने में एक और हाई-एंड स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी सोनी एकस्पीरिया ज़ेड5 अल्ट्रा डिवाइस पर काम कर रही है जिसमें उसके अन्य प्रीमियम हैंडेसेट की तरह 4के रिज़ॉल्यूशन वाला डिस्प्ले होगा।

टेक ब्लॉग प्राइसपोनी ने जानकारी दी है कि सोनी की योजना अपने फ्लैगशिप डिवाइस एक्सपीरिया ज़ेड5 का अल्ट्रा वेरिएंट पेश करने की है। गौरतलब है कि सोनी पहले भी अपने कई फ्लैगशिप डिवाइस का अल्ट्रा वेरिएंट पेश करती रही है। नई रिपोर्ट में हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा किया गया है।

एक्सपीरिया ज़ेड5 अल्ट्रा में कथित तौर पर 6.44 इंच का 2160x3840 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाला डिस्प्ले होगा। यह क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट और 4जीबी रैम के साथ आएगा। अन्य फीचर में 23 मेगापिक्सल का कैमरा शामिल है। एक्सपीरिया ज़ेड5 अल्ट्रा के ज्यादातर फीचर हाल ही में लॉन्च किए गए एक्सपीरिया ज़ेड5 प्रीमियम जैसे हैं। हालांकि, नए डिवाइस में 4000एमएएच की बड़ी बैटरी होने की जानकारी दी गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि एक्सपीरिया ज़ेड5 अल्ट्रा को मार्च 2016 में पेश किया जाएगा, यानी अगले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस ट्रेड शो के बाद। वैसे ये कयास हैं इसलिए ऐसा ही होने की गारंटी नहीं दी जा सकती।
Advertisement

अगर सोनी अपने एक्सपीरिया ज़ेड5 अल्ट्रा हैंडसेट को लॉन्च करती है तो संभव है कि यह स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन हो।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  2. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  2. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  3. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  4. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  5. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  6. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
  7. चीन में वजन उठाते-उठाते ‘मर गया’ रोबोट! जजों की टेबल पर जा गिरा, VIDEO वायरल
  8. Starlink का सैटेलाइट इंटरनेट, भारत में काम शुरू, बेंगलुरु में बनने लगी टीम
  9. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
  10. AI से ड्राइवरों के अकाउंट किए बंद, अब ₹9,000 करोड़ का जुर्माना झेलेगा Uber!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.