Sony Xperia XZ2 Premium स्मार्टफोन लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

Sony Xperia XZ2 Premium को सोमवार को लॉन्च किया गया। यह इस साल फरवरी महीने में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में लॉन्च किए गए सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड2 का अपग्रेड है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 अप्रैल 2018 14:28 IST
ख़ास बातें
  • Sony Xperia XZ2 Premium की कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया
  • सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड2 प्रीमियम में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है
  • स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं
Sony Xperia XZ2 Premium को सोमवार को लॉन्च किया गया। यह इस साल फरवरी महीने में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में लॉन्च किए गए सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड2 का अपग्रेड है। स्मार्टफोन कई मायने में पुराने हैंडसेट से अलग है। नए हैंडसेट में मोशन आई डुअल कैमरा सेटअप (एक कलर, एक मोनोक्रोम) है। हैंडसेट के कैमरे से 960 फ्रेम प्रति सेकेंड की स्पीड से वीडियो रिकॉर्ड करना संभव है। इसमें 4के एचडीआर ट्राईल्यूमिनस डिस्प्ले है और फोन को आईपी65/68 की रेटिंग मिली है। Sony Xperia XZ2 Premium की कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है। यह क्रोम ब्लैक और क्रोम सिल्वर रंग में उपलब्ध होगा।

डुअल सिम सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड2 प्रीमियम एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है। इसमें 5.8 इंच का 4के (2160x3840 पिक्सल) एचडीआर ट्राईल्यूमिनस स्क्रीन है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं। Xperia XZ2 Premium में मोशन आई डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें एक 19 मेगापिक्सल का एफ/1.8 अपर्चर वाला सेंसर हैं। वहीं, दूसरा 12 मेगापिक्सल का ब्लैक और व्हाइट सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/1.6 है। रियर कैमरा बॉयन्ज़ मोबाइल इमेज प्रोसेसिंग इंजन से लैस है।
Advertisement

सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड2 प्रीमियम में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह 22 मिलीमीटर वाइड-एंगल लेंस, एफ/2.0 अपर्चर और 1/3.06 इंच एक्समॉर आरएस सेंसर से लैस है। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 400 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किए जाने की संभावना है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं। रिटेल बॉक्स में यूएसबी टाइप-सी टू 3.5 हेडफोन जैक कनवर्टर भी मिलेगा।

एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, फिंगरप्रिंट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर, इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। फोन स्टीरियो स्पीकर से लैस है। स्मार्टफोन की बैटरी 3540 एमएएच की है जो क्विक चार्ज 3.0 और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हैंडसेट का डाइमेंशन 158x80x11.9 मिलीमीटर है और वज़न 236 ग्राम।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.80 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

19-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3540 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

2160x3840 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.