Sony Xperia XZ2 लॉन्च हुआ भारत में, स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर व 6 जीबी रैम से है लैस

Sony Xperia XZ2 कंपनी के एडवांस्ड मोशन आई कैमरा टेक्नोलॉजी, हाइ-रिज़ॉल्यूशन ऑडियो वाले फ्रंट फेसिंग स्टीरियो स्पीकर्स, वाटर रेसिस्टेंस, एचडीआर डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ आता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 25 जुलाई 2018 16:18 IST
ख़ास बातें
  • Sony Xperia XZ2 स्मार्टफोन को 72,990 रुपये में बेचा जाएगा
  • Sony Xperia XZ2 में दिए गए हैं 6 जीबी रैम
  • फोन में 5.7 इंच का फुल-एचडी+ ट्राइल्यूमिनस एचडीआर डिस्प्ले है
Sony Xperia XZ2 हैंडसेट को फरवरी 2018 में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में लॉन्च किया गया था। अब सोनी के इस प्रीमियम स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। Sony Xperia XZ2 कंपनी के एडवांस्ड मोशन आई कैमरा टेक्नोलॉजी, हाइ-रिज़ॉल्यूशन ऑडियो वाले फ्रंट फेसिंग स्टीरियो स्पीकर्स, वाटर रेसिस्टेंस, एचडीआर डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ आता है। सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड2 को अगले हफ्ते से भारत में बेचा जाएगा। कंपनी ने इस फोन के लिक्विड ब्लैक कलर वेरिएंट को उपलब्ध कराया है।
 

Sony Xperia XZ2 की भारत में कीमत

भारत में Sony Xperia XZ2 स्मार्टफोन को 72,990 रुपये में बेचा जाएगा। यह चुनिंदा सोनी सेंटर और देशभर के चुनिंदा रिटेल स्टोर में उपलब्ध होगा। सोनी के इस फोन की बिक्री 1 अगस्त से शुरू होगी। जैसा कि हमने आपको बताया, इस फोन का लिक्विड ब्लैक वेरिएंट भारत में लॉन्च हुआ है।
 

Sony Xperia XZ2 डिज़ाइन, फीचर

Sony Xperia XZ2 में 3डी ग्लास ग्लास सर्फेस है। डिस्प्ले में टॉप और बॉटम पर बेज़ल है जहां क्रमशः सेंसर और लोगो को जगह मिली है। बेहतर ग्रिप के लिए यह आर्च्ड बैक के साथ आता है। फोन के पिछले हिस्से पर सिर्फ एक कैमरा है और ठीक इसके नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर है। Xperia XZ2 का एंटीना लाइन खुली आंखों से नज़र नहीं आता है। वॉल्यूम और पावर बटन को स्मार्टफोन के दाये किनारे पर जगह मिली है। 3.5 एमएम ऑडियो जैक और सिम ट्रे डिवाइस के टॉप पर हैं। वहीं, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट निचले हिस्से पर है। दावा किया गया है कि यह 4के एचडीआर मूवी रिकॉर्डिंग क्षमता के साथ आने वाला दुनिया का पहला फोन है।
 

Sony Xperia XZ2 स्पेसिफिकेशन

सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड2 में 5.7 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) ट्राइल्यूमिनस एचडीआर डिस्प्ले है। यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन से लैस है। यह डुअल-सिम स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेगा। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं।

कैमरे की बात करें तो सोनी एक्सपीरिया ज़ेड2 में 19 मेगापिक्सल का मोशन आई रियर कैमरा है, जो ऑटोफोकस बर्स्ट, 4के एचडीआर रिकॉर्डिंग, 8x डिज़िटल ज़ूम और स्टेडी शॉट तकनीक से लैस है। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेंसर है। यह 23 मिलीमीटर वाइड ऐंगल लेंस और स्टेडी शॉट फीचर से लैस होगा। फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 400 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर संभव है। फोन को पावर देती है 3,180 एमएएच की बैटरी, जो क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 तकनीक से लैस है।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिहाज़ से फोन में यूएसबी-टाइप सी, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, जीपीएस, ग्लोनास, वायरलेस चार्जिंग और गूगल कास्ट जैसे फीचर जोड़े गए हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के रियर पर है। फोन का वज़न है 198 ग्राम और डाइमेंशन 153x72x11.1 मिलीमीटर। इस फोन को आईपी65/आईपी68 रेटिंग मिली है, यानी यह वाटर व डस्ट रेसिस्टेंट है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

19-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3180 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Sony
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  2. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  4. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  5. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  6. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  8. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  9. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  10. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.