Sony Xperia XZ1 Compact के अप्रगेड को एमडब्ल्यूसी 2018 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद

PY7-24118Q मॉडल नंबर वाले एक सोनी एक्सपीरिया हैंडसेट को एफसीसी वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से पता चला है कि डिस्प्ले 5 इंच के आसपास होगा और इसका डाइमेंशन 135.43x64.63 मिलीमीटर है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 1 फरवरी 2018 17:01 IST
PY7-24118Q मॉडल नंबर वाले एक सोनी एक्सपीरिया हैंडसेट को एफसीसी वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से पता चला है कि डिस्प्ले 5 इंच के आसपास होगा और इसका डाइमेंशन 135.43x64.63 मिलीमीटर है। डाइमेंशन के आधार पर कयास लगाए जा रहे हैं कि यह बीते साल अगस्त में लॉन्च किए गए सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 कॉम्पेक्ट का अपग्रेड होगा।

GSMArena की रिपोर्ट के मुताबिक, सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 कॉम्पेक्ट के अपग्रेड वेरिएंट में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है। ऐसा एफसीसी लिस्टिंग के आधार पर कहा जा रहा है। फिलहाल, यह तो साफ है कि हैंडसेट में 5 इंच का डिस्प्ले होगा।

उम्मीद है कि Sony अपने एक्सपीरिया कॉम्पेक्ट रेंज के इस हैंडसेट से एमडब्ल्यूसी 2018 में पर्दा उठाएगी। वैसे, कंपनी की ओर से लॉन्च की पुष्टि नहीं हुई है।

इसके अलावा 18:9 डिस्प्ले, दो रियर कैमरे और स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर वाले Xperia XZ Pro को भी एमडब्ल्यूसी 2018 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। बता दें कि मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में सोनी का इवेंट 26 फरवरी को होना है।
Advertisement

इससे पहले एंड्रॉयड हेडलाइन्स की रिपोर्ट में जानकारी दी गई थी कि Sony Xperia XZ1 Premium, Xperia XZ1 Plus और Xperia XZ1S को बार्सिलोना में होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2018 में लॉन्च किया जा सकता है। ये प्रीमियम स्मार्टफोन अलग-अलग प्राइस रेंज में मजबूत दावेदारी पेश करने की कोशिश करेंगे। इस साल के अपग्रेड में कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर की जगह में बदलाव की उम्मीद की जा सकती है। Sony Xperia XZ1 Premium में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम, 128 जीबी तक स्टोरेज और 4के डिस्प्ले होने की उम्मीद है।
Advertisement

सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 प्लस में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज होने की उम्मीद है। यह स्मार्टफोन 5.5 इंच के डिस्प्ले से लैस होगा। आखिर में सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड1एस में 5.2 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज होने की उम्मीद है। कयास लगाए जा रहे हैं कि ये तीनों हैंडसेट आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.