Sony Xperia XZ Pro में MWC 2018 में हो सकता है लॉन्च, इसमें होगा स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर

सोनी कंज़्यूमर टेक्नोलॉजी में कुछ नया लॉन्च करने के लिए तैयार है। जापान की दिग्गज़ कंपनी ने एमडब्ल्यूसी 2018 में होने वाले लॉन्च इवेंट के लिए प्रेस इनवाइट भेज दिए है। कंपनी 26 फरवरी, सोमवार को इस इवेंट में नए डिवाइस प्रदर्शित करेगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 जनवरी 2018 12:51 IST
सोनी कंज़्यूमर टेक्नोलॉजी में कुछ नया लॉन्च करने के लिए तैयार है। जापान की दिग्गज़ कंपनी ने एमडब्ल्यूसी 2018 में होने वाले लॉन्च इवेंट के लिए प्रेस इनवाइट भेज दिए है। कंपनी 26 फरवरी, सोमवार को इस इवेंट में नए डिवाइस प्रदर्शित करेगी। बता दें कि इस साल के मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस का यह पहला दिन है। एमडब्ल्यूसी इवेंट बार्सिलोना में 26 फरवरी से 1 मार्च तक चलेगा। ख़बरों से पता चला है कि सोनी इस इवेंट में फ्लैगशिप स्मार्टफोन में एक्सपीरिया एक्सज़ेड प्रो का ऐलान करेगी।

मीडिया संस्थानों को भेजे गए प्रेस इनवाइट के मुताबिक, सोनी 26 फरवरी को बार्सिलोना में एमडब्लयूसी 2018 में कुछ नए प्रोडक्ट लॉन्च करेगी। इस इनवाइट में किसी प्रोडक्ट के लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं है। हालांकि, rumour mill की ख़बरे के मुताबिक, एक्सपीरिया एक्सज़ेड प्रो को टेक शो में पेश किया जाएगा। चीनी वेबसाइट मायड्राइवर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्सपीरिया एक्सज़ेड प्रो को एमडब्ल्यूसी 2018 में लॉन्च किया किया जाएगा। फोन में दो रियर कैमरा सेटअप, एक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले दिया जाने की उम्मीद है।
Advertisement

मायड्राइवर्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि सीईएस 2018 में सोनी द्वारा पेश किए गए स्मार्टफोन महज एक शुरुआत थी। सोनी मोबाइल उत्तरी अमेरिका के मार्केटिंग वाइस प्रेसिडेंट डॉन मेसा के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि 2018 में यह जापानी कंपनी डुअल कैमरा सेटअप व फुलस्क्रीन डिस्प्ले वाले और भी स्मार्टफोन लॉन्च करेगी।

एक्सपीरिया एक्सज़ेड प्रो में 18 मेगापिक्सल का प्राइमरी व 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिए जाने की उम्मीद है। फ्रंट कैमरा एक 13 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आएगा। इसके अलावा, फोन में एक स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर होने की उम्मीद है। फोन में 6 जीबी रैम, 128  जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, एक 5.7 इंच ओलेड डिस्प्ले और आईपी68 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट जैसे फ़ीचर होंगे। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड प्रो की कीमत 6,000 चीनी युआन (करीब 59,600 रुपये) होगी।
Advertisement

इसके अलावा, एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 के अपग्रेड वेरिएंट के अलावा, सोनी एमडब्ल्यूसी 2018 में कुछ मोबाइल एक्सेसरी भी लॉन्च कर सकती है। हाल ही में सोनी ने कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो 2018 में सोनी एक्सपीरिया एल2, एक्सपीरिया एक्सए2 और एक्सपीरिया एक्सए2 अल्ट्रा स्मार्टफोन लॉन्च किए थे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  3. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  4. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.