• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सोनी एक्सपीरिया एम5 डुअल है सेल्फी के दीवानों के लिए, 37,990 रुपये में लॉन्च

सोनी एक्सपीरिया एम5 डुअल है सेल्फी के दीवानों के लिए, 37,990 रुपये में लॉन्च

सोनी एक्सपीरिया एम5 डुअल है सेल्फी के दीवानों के लिए, 37,990 रुपये में लॉन्च
विज्ञापन
सोनी ने अपने एक्सपीरिया एम5 डुअल स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन मार्केट में 37,990 रुपये की कीमत में 9 सितंबर से उपलब्ध है। स्मार्टफोन का ब्लैक और गोल्ड कलर वेरिएंट मिलेगा।

सोनी एक्सपीरिया एम5 डुअल स्मार्टफोन को सेल्फी के दीवानों के लिए बनाया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह एक वाटरप्रूफ डिवाइस है। डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन के लिए स्मार्टफोन को आईपी65 और आईपी68 सर्टिफिकेशन मिला हुआ है। सोनी के अन्य फ्लैगशिप डिवाइस की तरह सोनी एक्सपीरिया एम5 डुअल में भी कैप-लेस यूएसबी पोर्ट मौजूद है। सिंगल सिम डिवाइस सोनी एक्सपीरिया एम5 को फिलहाल भारत में नहीं लॉन्च किया गया है।

एक्सपीरिया एम5 डुअल में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फ्रंट कैमरे में सोनी का एक्समोर आरएस सेंसर मौजूद है। स्मार्टफोन में 21.5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह 'हाइब्रिड ऑटोफोकस' और एफ/2.2 लेंस के साथ आएगा। रियर कैमरे में 5एक्स इमेज ज़ूम, 4के वीडियो रिकॉर्डिंग, ऑटो सीन रिकॉग्निशन, इमेज स्टेबलाइज़र और जीयो टैगिंग फ़ीचर मौजूद हैं। डिवाइस में 5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है।

एक्सपीरिया एम5 डुअल में 2गीगाहर्ट्ज़ 64 बिट ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हेलियो एक्स10 (एमटी6795) प्रोसेसर के साथ 3जीबी का रैम होगा। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (200जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले एक्सपीरिया एम5 में जीपीआरएस/एज, 3जी और 4जी कनेक्टिविटी (सभी मार्केट के लिए नहीं) मौजूद है। स्मार्टफोन में 2600एमएएच की बैटरी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  2. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
  4. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
  5. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  7. Lenovo ने लॉन्च किए LOQ Essential लैपटॉप, 60Wh की बैटरी, जानें कैसे हैं फीचर्स
  8. WhatsApp पर अनजान कॉल्स नहीं करेंगी परेशान? Passkeys से अकाउंट होगा सिक्योर, लॉन्च हुए 3 नए फीचर्स
  9. ₹2 हजार में ANC वाले TWS ईयरबड्स! CMF Buds Neo की आज से सेल शुरू, यहां पढ़ें स्पेसिफिकेशन्स
  10. BGMI Redeem Codes: आ गए 50 नए कोड, फ्री मिलेगा प्रीमियम Suave Master Set, खत्म होने से पहले कर लें रिडीम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »