सोनी ने लॉन्च किया 13 मेगापिक्सल रियर कैमरे वाला एक्सपीरिया एल1

विज्ञापन
संकेत विजयसारथी, अपडेटेड: 22 मार्च 2017 16:02 IST
ख़ास बातें
  • सोनी एक्सपीरिया एल1 एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है
  • इसमें 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है
  • फ्रंट पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है
सोनी ने सोमवार को नया एंट्री लेवल स्मार्टफोन एक्सपीरिया एल1 लॉन्च किया। कंपनी ने इस हैंडसेट में शार्प डिस्प्ले होने की बात कही है जिसमें किनारे से किनारे तक स्क्रीन है। नए डिवाइस को ब्लैक, व्हाइट और पिंक कलर में उपलब्ध कराया गया है।

स्मार्टफोन में सोनी के डिज़ाइन पैटर्न को बरकरार रखा गया है, यानी डिस्प्ले में बेज़ल बेहद ही कम है। सोनी एक्सपीरिया एल1 में डिस्प्ले फ्रंट पैनल पर पूरी तरह से फैला हुआ है। हालांकि, एक्सपीरिया एक्सज़ेड प्रीमियम और एक्सपीरिया एक्सए1 अल्ट्रा स्मार्टफोन की तरह इसमें भी टॉप व निचले हिस्से में बेज़ल ज़्यादा है। इन दोनों स्मार्टफोन को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन के किनारे घुमावदार हैं जिस वजह से इसे हाथों में रखने में आसानी होगी।
Advertisement

सोनी एक्सपीरिया एल1 एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। इसमें 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737टी चिपसेट के साथ माली टी720 एमपी2 जीपीयू दिया गया है। साथ में मौज़ूद है 2 जीबी रैम। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और यूज़र ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल कर सकेंगे।

सोनी एक्सपीरिया एल1 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इस सेंसर काअपर्चर एफ/2.2 है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एन, ब्लूटूथ 4.2, एनएफसी, ए-जीपीएस, ग्लोनास और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं।
Advertisement

डुअल सिम एक्सपीरिया एल1 की बैटरी 2620 एमएएच की है। बैटरी की बचत के लिए यह स्टेमिना मोड के साथ आता है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 151x74x8.7 मिलीमीटर है और वज़न 180 ग्राम। सोनी ने इस बजट स्मार्टफोन में एक्सपीरिया एक्शन्स फ़ीचर भी दिया है।
Advertisement

अभी तक कंपनी की ओर से सोनी एक्सपीरिया एल1 की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन एंड्रॉयडहेडलाइन्स के अनुसार इस फोन को चुनिंदा मार्केट में ही लॉन्च किया जाना है।


Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737टी

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2620 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  2. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  3. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  4. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  5. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  6. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  7. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
  8. ₹2500 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP चार कैमरा वाला फोन, 5500mAh बैटरी!
  9. Samsung Galaxy A18 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  10. Microsoft 365 Outage: 12 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Outlook और Teams ने फिर पकड़ी रफ्तार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.