Sony Xperia 8 Lite लॉन्च, जानें खासियतें

Sony Xperia 8 Lite की कीमत JPY 29,800 (करीब 20,800 रुपये) है। यह फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 26 अगस्त 2020 16:10 IST
ख़ास बातें
  • Sony Xperia 8 Lite दो रियर कैमरों के साथ आता है
  • सोनी एक्सपीरिया 8 लाइट में 2,870 एमएएच की बैटरी है
  • स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है
Sony Xperia 8 Lite को जापान में लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन बहुत हद तक बीते साल मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में लॉन्च किए गए Sony Xperia 10 से मेल खाता है। डिज़ाइन में भी कोई अंतर नहीं है। दोनों फोन के बीच अंतर रियर कैमरा स्पेसिफिकेशन में है। सोनी एक्सपीरिया 8 लाइट में किनारे पर फिंगरप्रिंट स्कैनर है। इस फोन में 12 मेगापिक्सल वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप है। हैंडसेट को ब्लैक और व्हाइट रंग में बेचा जाएगा।
 

Sony Xperia 8 Lite price, sale

सोनी एक्सपीरिया 8 लाइट की कीमत JPY 29,800 (करीब 20,800 रुपये) है। यह फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम है। फोन को व्हाइट और ग्लॉसी फिनिश रंग में लॉन्च किया गया है।
 

Sony Xperia 8 Lite specifications

सोनी एक्सपीरिया 8 लाइट में 6 इंच का फुल-एचडी+ एलसीडी ट्राइल्यूमिनस डिस्प्ले है, 21:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इसमें स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी रैम मौज़ूद हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

Sony Xperia 8 Lite दो रियर कैमरों के साथ आता है। इसमें एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। कैमरा फीचर्स में 21:9 वीडियो कैपचरिंग, बोकेह इफेक्ट, ईआईएस, 2X डिज़िटल ज़ूम और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग शामिल हैं। फोन में आगे की तरफ एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Advertisement

सोनी एक्सपीरिया 8 लाइट में 2,870 एमएएच की बैटरी है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और वाई-फाई 802.11 एसी शामिल हैं। जैसा कि हमने आपको बताया, फोन में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। Sony Xperia 8 Lite का डाइमेंशन 158x69x8.1 मिलीमीटर है और वज़न 170 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

2870 एमएएच

ओएस

Android
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.