Sony Xperia 10 VI हुआ Snapdragon 6 Gen 1, 48 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स

Sony Xperia 10 VI में 6.1 इंच की ट्रिलुमिनियस OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन, 60Hz रिफ्रेश रेट और 21:9 आस्पेक्ट रेशियो है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 मई 2024 10:52 IST
ख़ास बातें
  • Sony Xperia 10 VI में 6.1 इंच की ट्रिलुमिनियस OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Sony Xperia 10 VI में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Sony Xperia 10 VI में Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है।

Sony Xperia 10 VI मेंं 48 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Sony UK

Sony ने बाजार में दो नए Xperia स्मार्टफोन को पेश किया है, जिसमें Xperia 1 VI और Xperia 10 VI शामिल हैं। पहला फ्लैगशिप डिवाइस है जबकि दूसरा मिड रेंज कैटेगरी में आता है। Xperia 10 VI बीते साल आए Xperia 10 V का अपग्रेड है। ब्रांड ने नए स्मार्टफोन में थोड़े बदलाव किए हैं। यहां हम आपको Xperia 10 VI के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Sony Xperia 10 VI की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Sony Xperia 10 VI की यूरोप में कीमत Euro 399 (लगभग 36,250 रुपये) और यूके मार्केट में £349 (लगभग 36,957 रुपये) है। फोन प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और बिक्री जून के बीच से शुरू होगी। Sony Xperia 10 VI स्मार्टफोन ब्लैक, व्हाइट और ब्लू कलर्स में उपलब्ध है।


Advertisement
Sony Xperia 10 VI के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Sony Xperia 10 VI में 6.1 इंच की ट्रिलुमिनियस OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन, 60Hz रिफ्रेश रेट और 21:9 आस्पेक्ट रेशियो है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन IP68 रेटिंग के साथ आता है, जिससे धूल और पानी से सुरक्षा सुनिश्चित होती है। पावर बटन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर लगा हुआ है। Sony Xperia 10 VI में बैक पैनल के ऊपरी बाईं ओर उभरे हुए पिल शेप कैमरा सेटअप है, जिसमें एक एलईडी फ्लैश यूनिट द्वारा सैंडविच किए गए दो कैमरा सेंसर हैं। 

कैमरा सेटअप में OIS सपोर्ट के साथ 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा दिया गया है। सोनी एक्सपीरिया 10 VI फोन 360 रियलिटी ऑडियो सर्टिफाइड, डीएसईई अल्टीमेट, स्टीरियो रिकॉर्डिंग और aptX एडेप्टिव के साथ फ्रंट-फायरिंग स्टीरियो स्पीकर से लैस है।
Advertisement

Sony के इस स्मार्टफोन में Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी के जरिए बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। कंपनी तीन साल के लिए ओएस अपडेट और 4 साल के सुरक्षा पैच का वादा करती है।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  4. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  5. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  6. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  7. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  2. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  3. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  4. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  6. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  7. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  8. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  9. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  10. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.