Sony Xperia 1 VI आया EMVCO डाटाबेस पर नजर, जानें सबकुछ

Sony कथित तौर पर Xperia डिवाइसेज पर काम कर रही है। नई EMVCO लिस्टिंग ऑनलाइन सामने आई है, जिसमें Xperia 1 VI का खुलासा हुआ है।

Sony Xperia 1 VI आया EMVCO डाटाबेस पर नजर, जानें सबकुछ

Sony के Xperia स्मार्टफोन

ख़ास बातें
  • Sony कथित तौर पर Xperia डिवाइसेज पर काम कर रही है।
  • EMVCO लिस्टिंग ऑनलाइन सामने आई है, जिसमें Xperia 1 VI का खुलासा हुआ है।
  • Sony Xperia 1 VI के रियर में तीन 48 मेगापिक्सल एक्समोर टी सेंसर होंगे।
विज्ञापन
Sony कथित तौर पर Xperia डिवाइसेज पर काम कर रही है। हाल ही में एक लीक से Sony के Xperia डिवाइसेज की आगामी सीरीज के लिए मेमोरी ऑप्शन का पता चला था। अब एक नई EMVCO लिस्टिंग ऑनलाइन सामने आई है, जिसमें Xperia 1 VI का खुलासा हुआ है। यहां हम आपको Sony  Xperia 1 VI के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

मॉडल नंबर "XQ-ES54" के साथ Sony डिवाइस की डाटाबेस लिस्ट सामने आई है, जिसे Xperia 1 VI माना जा रहा है। इससे पता चला है कि स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। नए एंड्रॉइड ओएस के अलावा स्मार्टफोन के अन्य स्पेसिफिकेशंस का पता नहीं चला है। 

हालांकि, अगर इसके Sony Xperia 1 VI होने की अफवाहें सटीक हैं, तो इसमें पावरफुल कैमरा सिस्टम की उम्मीद कर सकते हैं। लीक हुए स्पेसिफिकेशंस से पता चला है कि फोन के रियर में तीन 48 मेगापिक्सल एक्समोर टी सेंसर होंगे, जिसमें एक बड़ा f/1.4 अपर्चर, 2x ऑप्टिकल जूम और ड्यूल फेज डिटेक्शन ऑटोफोकस वाला प्राइमरी कैमरा होगा। यह इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन (EIS) के साथ 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट करने की भी संभावना है, जिससे हाई क्वालिटी वाले वीडियो कैप्चर होंगे।

अफवाह है कि स्मार्टफोन का अल्ट्रा-वाइड कैमरा ऑन-चिप ऑटोफोकस के साथ 14-18 मिमी के बीच फोकल लैंग्थ प्रदान करता है, जिससे इसकी फोटोग्राफी कैपेसिटी का विस्तार होता है। इसके अलावा टेलीफोटो लेंस 6x जूम फंक्शन प्रदान कर सकता है, हालांकि यह सेंसर क्रॉपिंग के जरिए मिलने की उम्मीद है, रियल ऑप्टिकल जूम कैपेसिटी 3x होगी। लॉन्च के नजदीक आने पर स्मार्टफोन के ज्यादा स्पेसिफिकेशंस सामने आ सकते हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  6. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  7. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  8. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  9. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »