Solana Mobile Saga, 6.67 इंच डिस्प्ले, 12GB रैम, Snapdragon 8+ Gen 1 के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Solana Mobile ने पिछले साल जून में अपना मोबाइल स्टैक अनाउंस किया था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 मार्च 2023 17:17 IST
ख़ास बातें
  • कहा गया है कि इसे खासतौर पर web3 के लिए डिजाइन किया गया है।
  • यह एक ऐसा हाई एंड स्मार्टफोन होगा जिसमें सोलाना मोबाइल स्टैक भी होगा।
  • इसमें 6.67 इंच का OLED डिस्प्ले होगा।

Solana Saga स्मार्टफोन का लॉन्च 13 अप्रैल को बताया गया है।

Photo Credit: Solana Mobile

Solana Mobile स्मार्टफोन मार्केट में पहली बार अपना एंड्रॉयड फोन पेश करने जा रही है। कंपनी ने इसका नाम Solana Saga रखा है। कहा गया है कि इसे खासतौर पर web3 के लिए डिजाइन किया गया है। यह एक ऐसा हाई एंड स्मार्टफोन होगा जिसमें सोलाना मोबाइल स्टैक भी देखने को मिलेगा। सोलाना मोबाइल स्टैक में विभिन्न प्रकार के टूल और फीचर्स यूजर को मिलते हैं जिसमें सोलाना डी-ऐप्स, ट्रेड टोकन, एनएफटी प्ले ऑन चेन आदि शामिल हैं। आइए इस फोन के बारे में कुछ और जानकारी आपको बताते हैं। 

Solana Saga स्मार्टफोन मार्केट में एक नया एक्सपेरिमेंट कहा जा सकता है। इसके स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 6.67 इंच का OLED डिस्प्ले होगा। फोन में 12GB रैम और 512GB स्टोरेज देखने को मिल सकती है। यह Snapdragon 8+ Gen 1 से लैस होगा। कंपनी ने ट्विटर पर इसके लॉन्च की घोषणा करते हुए एक पोस्ट भी शेयर किया है।  

Solana Mobile ने पिछले साल जून में अपना मोबाइल स्टैक अनाउंस किया था। उसी समय इस फोन को भी अनाउंस किया गया था। चूंकि कंपनी ने इसमें अपना मोबाइल स्टैक भी पेश करने वाली थी इसलिए इसकी रिलीज को अब तक रोक कर रखा गया था। सोलाना सागा फोन में मिलने वाला सोलाना मोबाइल स्टैक एक एंड्रॉयड फ्रेमवर्क है जो सोलाना वॉलेट और ऐप्स के लिए काम करता है। कंपनी ने अधिकारिक वेबसाइट पर इसे टीज करते हुए लिखा भी है कि अब क्रिप्टो आपकी जेब में होगा। 

इस फोन में यूजर को Solana dApp Shop नामक फीचर भी मिलेगा जिसमें सभी Solana dApps को एक ही जगह पर पाया जा सकेगा। इसकी मदद से यूजर सोलाना ईकोसिस्टम से जुड़ सकेंगे, अपने फेवरेट ऐप्स को इस्तेमाल कर सकेंगे। कुल मिलाकर कहा जाए तो सोलाना क्रिप्टो को मोबाइल से जोड़ दिया गया है जिससे इसके ईकोसिस्टम तक पहुंच अब और आसाना हो जाएगी। चूंकि आने वाले समय में मेटावर्स यानि वेब 3 का विस्तार होगा, इसी को ध्यान में रखकर इसे मोबाइल की दुनिया से जोड़ दिया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  3. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  4. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  5. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  7. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  8. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  10. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.