सैमसंग गैलेक्सी जे2 प्रो, मोटो जी टर्बो समेत कई स्मार्टफोन पर छूट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2016 12:08 IST
ख़ास बातें
  • अब स्नैपडील ने ग्राहकों के लिए कुछ ऑफर पेश किए हैं
  • फ्रीचार्ज वॉलेट से पेमेंट करने पर 10 फीसदी का कैशबैक मिलेगा
  • एक्सिस बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड पर 10 प्रतिशत का इंस्टेट डिस्काउंट
ई-कॉमर्स रिटेल वेबसाइट साल खत्म होने से पहले एक बार फिर ग्राहकों को छूट की सौगात देने का मौका नहीं चूकना चाहती। फ्लिपकार्ट और अमेज़न इंडिया के बाद अब स्नैपडील ने ग्राहकों के लिए कुछ ऑफर पेश किए हैं।

छूट के साथ ग्राहक चुनिंदा क्रेडिट/डेबिट कार्ड और डिजिटल वॉलेट का इस्तेमाल करके अतिरिक्त छूट पा सकते हैं। फ्रीचार्ज वॉलेट से पेमेंट करने पर 10 फीसदी का कैशबैक मिलेगा। इसके लिए कम से कम 1,500 रुपये की खरीदारी करनी होगी और सर्वाधिक कैशबैक 300 रुपये का होगा। यह ऑफर 21 और 22 दिसंबर के लिए है। वहीं, एक्सिस बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके लिए कम से कम 3,500 रुपये की खरीदारी करनी होगी और सर्वाधिक छूट 750 रुपये की होगी। यह ऑफर 21 दिसंबर के लिए है।
Advertisement

इसके अलावा कंपनी एक्सचेंज ऑफर भी दी रही है। इसके तहत, चुनिंदा स्मार्टफोन पर ग्राहक 16,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट पा सकेंगे।

अब ऑफर की बात करें तो मोटो जी टर्बो का 16 जीबी वेरिएंट 9,499 रुपये में मिलेगा। सैमसंग गैलेक्सी जे2 प्रो 400 रुपये की छूट के साथ 9,490 रुपये में बिकेगा। अनबॉक्स सेल में ओप्पो एफ1एस का 64 जीबी वेरिएंट 18,990 रुपये में मिलेगा। वहीं, लेईको ले2 का 32 जीबी वेरिएंट 11,999 रुपये में उपलब्ध होगा। असूस ज़ेनफोन 3 मैक्स (ज़ेडसी520टीएल) का 32 जीबी वेरिएंट 12,999 रुपये में मिलेगा, छूट 1,000 रुपये की है। सेल में ऐप्पल का आईफोन 7 (32 जीबी) 54,999 रुपये में मिल जाएगा।
Advertisement



Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Snapdeal, Snapdeal Sale, Samsung Galaxy J2 Pro, Oppo F1s

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  4. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  7. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  2. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  3. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  4. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  8. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  9. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  10. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.