दो रियर कैमरे वाले ये स्मार्टफोन बने हैं फोटोग्राफी के दीवानों के लिए

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 12 मई 2016 15:17 IST
आज की तारीख में स्मार्टफोन के कैमरे से कमाल की तस्वीरें ली जा सकती हैं, लेकिन इसकी भी एक सीमा है। ख़ासकर हैंडसेट की मोटाई को ध्यान में रखा जाए तो कंपनियों के लिए और पावरपुल कैमरा सेंसर डालना उतना आसान नहीं रहा। ऐसे में फोन बनाने वाली कंपनियां नए विकल्प की तलाश कर रही हैं। अब मार्केट में कई एंड्रॉयड फ्लैगशिप हैंडसेड डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आते हैं, यानी फोन के रियर हिस्से में एक नहीं दो कैमरे।

हाल में एलजी और हुवावे ने इस फ़ीचर को अपने हैंडसेट का हिस्सा बनाया। दावा तो ऐसा भी किया जा रहा है कि इस साल के अंत तक लॉन्च होने वाला आईफोन 7 प्लस डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा।
Advertisement

आइए हम आपको ऐसे फोन से रूबरू कराते हैं जो डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आते हैं।

हुवावे हॉनर वी8

हॉनर वी8 स्मार्टफोन 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे के साथ आता है। कैमरा डुअल-टोन एलईडी फ्लैश, लेज़र ऑटोफोकस और एफ/2.2 एपरचर से लैस है। इनमें 6 एलीमेंट लेंस का इस्तेमाल किया गया है।

एलजी जी5

Advertisement
एलजी जी5 में 16 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। एक कैमरे में 78 डिग्री स्टैंडर्ड लेंस और दूसरे में 135 डिग्री वाइड एंगल लेंस है। किसी स्मार्टफोन में यह अब तक का सबसे वाइड लेंस है। एलजी के मुताबिक, वाइड एंगल लेंस की मदद से यूज़र पहले से ज्यादा लैंडस्केप, ऊंची बिल्डिंग और बिना अपनी जगह से हिले सब्जेक्ट को आसानी से कैप्चर कर सकते हैं।

हुवावे पी9 और हुवावे पी9 प्लस

Advertisement
चीन की इस स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने अप्रैल महीने में डुअल-लैंस कैमरे से लैस अपने हुवावे पी9 और हुवावे पी9 प्लस स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। दोनों ही हैंडसेट 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे के साथ आते हैं। एक कैमरा कलर तस्वीरें कैप्चर करता है और दूसरा मोनोक्रोम। कंपनी का कहना है कि कॉन्ट्रास्ट, डेप्थ और लेज़र ऑटोफोकस सिस्टम की मदद से दोनों कैमरे उपयुक्त रोशनी व कम रोशनी में शार्प और डिटेल तस्वीरें लेने में कामयाब रहेंगे।

एलजी एक्स कैम
Advertisement
एलजी ने इस साल मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस के दौरान एलजी एक्स कैम स्मार्टफोन के बारे में बताया था। कहा गया था कि एलजी एक्स कैम में दो रियर कैमरे होंगे। यह डुअल कैमरा सेटअप एलजी जी5 वाला ही है। हालांकि, इससे अभी तक आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं किया गया है। लेकिन इतना तय है कि यूज़र इस फोन के लिए कम पैसे खर्चकर फ्लैगशिप हैंडसेट एलजी जी5 वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप हासिल कर पाएंगे।

चीकू क्यू टेरा

कैमरा सेटअप की बात करें तो चीकू क्यू टेरा स्मार्टफोन डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे से लैस है। कंपनी का कहना है कि 13 मेगापिक्सल का एक सेंसर सामान्य रंगीन तस्वीरों को कैप्चर करेगा और दूसरा ब्लैक एंड व्हाइट इमेज को। साथ में काम करने पर फोटो की कलर क्वालिटी बेहतरीन रहेगी। इसमें सोनी आईएमएक्स 278 कलर सेंसर हैं और दूसरा आईएमएक्स 214 मोनोक्रोम सेंसर है। मोनोक्रोम सेंसर का इस्तेमाल एचडीआर वीडियो और 4के रिज़ॉल्यूशन की तस्वीरें लेने के लिए किया जा सकता है। रिव्यू के दौरान हमने पाया कि दोनों ही सेंसर के मजबूत पक्ष की मदद से नतीजे अच्छे मिलते हैं। इंडोर शॉट बहुत बेहतरीन तो नहीं हैं, लेकिन उन्हें बुरा भी नहीं कहा जा सकता। कम रोशनी वाली तस्वीरें भी संतोषजनक हैं।


ज़ोलो ब्लैक

ज़ोलो ब्लैक स्मार्टफोन भी डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा 2 मेगापिक्सल का। यह सेटअप ऑटोफोकस की स्पीड बढ़ाता है और फोटो के अलग-अलग हिस्सों पर रीफोकस करने का ऑप्शन देता है। एचटीसी वन एम8 डिवाइस में भी यही डुअल-कैमरा फीचर मौजूद था। हमने रिव्यू के दौरान पाया था कि डिवाइस तेजी से ऑटोफोकस तो करता है, पर बहुत ज्यादा नहीं। रीफोकस फीचर भी ठीक-ठाक काम करता है, पर इसका ज्यादा इस्तेमाल नहीं।

एचटीसी वन एम8

एचटीसी ने 2014 में ही डुअल कैमरा तकनीक का इस्तेमाल किया था। एचटीसी ने इसके कैमरे के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहा था। लेकिन यह साफ है कि आप सेकेंडरी कैमरे से अलग से तस्वीरें या वीडियो नहीं ले पाएंगे। यह बहुत हद तक सेंसर जैसा है। यह प्राइमरी कैमरे से ली गई तस्वीरों को और बेहतर बनाने का काम करता है। आप इसकी मदद से तस्वीरों में कुछ एडिट कर पाएंगे जो आम कैमरे से संभव नहीं।

एचटीसी वन एम9+

इस साल अप्रैल महीने में लॉन्च किए गए एचटीसी वन एम9+ हैंडसेट में कंपनी ने 20 मेगापिक्सल के प्राइमरी शूटर के साथ एक डेप्थ सेंसिंग कैमरा भी दिया। वन एम9+ आपको फोटो लेने के बाद उसका फोकस प्वाइंट बदलने का ऑप्शन देता है, इसके जरिए आप फोटो के फोरग्राउंड या बैकग्राउंड को ब्लर आउट कर सकते हैं।


हॉनर 6 प्लस
 

हॉनर 6 प्लस में 8 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसे कंपनी ने 'सिमेट्रिकल डुअल कैमरा टेक्नोलॉजी' का नाम दिया है। हॉनर 6 प्लस का सेंसर 13 मेगापिक्सल के रिज़ॉल्यूशन की तस्वीरें ले सकते हैं। हमने रिव्यू के दौरान पाया था कि कम रोशनी में इसका कैमरा वाकई में अच्छा काम करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Smartphones, Mobile, Dual Camera Setup, Mobile Rear Camera
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  2. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  3. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  4. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  5. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  2. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  3. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  4. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  5. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  7. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  8. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  9. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  10. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.