5000 एमएएच की बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन

आज हम आपको बड़ी बैटरी से लैस ऐसे स्मार्टफोन के बारे में जानकारी देंगे जिनमें 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है और जो पिछले छह महीने के दौरान लॉन्च हुए हैं और भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 5 जुलाई 2017 19:01 IST
ख़ास बातें
  • नूबिया ने बुधवार को 5000 एमएएच की बैटरी वाला एन2 लॉन्च किया
  • मोटो ई4 प्लस में भी 5000 एमएएच की बैटरी होगी
  • मोटो ई4 प्लस जल्द भारत में लॉन्च होगा
स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले अधिकतर लोग ऐसे हैंडसेट की तलाश में रहते हैं जो लंबी बैटरी लाइफ भी दे सकें। क्योंकि आज करीब हर चीज के लिए स्मार्टफोन पर निर्भर रहने वाले लोग बार-बार फोन को चार्जिंग में लगाने की झंझट से मुक्ति चाहते हैं। इन दिनों स्मार्टफोन निर्माता बड़ी बैटरी क्षमता वाले फोन पेश कर रहे हैं ताकि इस फ़ीचर को ज्यादा बेहतर बनाया जा सके। असूस अपनी मैक्स सीरीज़ में बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन पेश करती है, जबकि नूबिया ब्रांड की एन सीरीज़ वाले फोन भी बड़ी बैटरी क्षमता के साथ आ रहे हैं।

हमने आपको पहले भी अपने आर्टिकल के जरिए 5000 एमएएच की बैटरी वाले स्मार्टफोन के बारे में बताया था। आज हम आपको बड़ी बैटरी से लैस ऐसे स्मार्टफोन के बारे में जानकारी देंगे जिनमें 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है और जो पिछले छह महीने के दौरान लॉन्च हुए हैं और भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। बता दें कि हम इन स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस के बारे में कुछ नहीं कह सकते क्योंकि हमने यह लिस्ट 5000 एमएएच की बैटरी क्षमता के हिसाब से तैयार की है। और हमने इन सभी फोन का रिव्यू भी नहीं किया है।
Advertisement

Nubia N2
ज़ेडटीई के नूबिया ब्रांड का नया स्मार्टफोन बुधवार को भारत में लॉन्च किया गया। हम बात कर रहे हैं Nubia N2 की। नूबिया एन2 स्मार्टफोन की अहम खासियतों में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 5000 एमएएच की बैटरी शामिल हैं। बता दें कि नूबिया का यह स्मार्टफोन 15,999 रुपये में एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर मिलेगा। फोन खरीदने के लिए उपलब्ध है। नूबिया एन2 की बैटरी 5000 एमएएच की है। कंपनी का दावा है कि यह पूरी तरह से चार्ज होने पर 12 घंटे तक की वेब ब्राउज़िंग और 60 घंटे तक का वॉयस कॉल देगी।
Advertisement
 

डुअल सिम वाला नूबिया एन2 एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर नूबिया यूआई 4.0 स्किन दी गई है। फोन में 5.5 इंच का एचडी (1280x 720 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 1 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। इसके बाद और स्टोरेज बढ़ाने के लिए 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। नूबिया एन2 में 16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के अलावा डुअल-एलईडी फ्लैश के अलावा 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी, फिंगरप्रिंट स्कैनर और एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक है।

InFocus Turbo 5
Advertisement
InFocus ब्रांड ने जून में भारतीय मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च किया। कंपनी का नया InFocus Turbo 5 हैंडसेट 5000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है जो इसकी सबसे अहम खासियत है। 5000 एमएएच की बैटरी हैंडसेट की सबसे अहम खासियत है। दावा किया गया है कि एक बार पूरी तरह से चार्ज होने पर यह लगभग दो दिन तक चलेगी। यह 34 दिनों का स्टैंडबाय टाइम देगी। 23 घंटे की वीडियो कॉलिंग भी मिलेगी। इस स्मार्टफोन को अन्य डिवाइस को चार्ज करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। हैंडसेट मोका गोल्ड और प्योर गोल्ड रंग में उपलब्ध कराया गया है।
 

इनफोकस टर्बो 5 की कीमत 6,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में आपको 2 जीबी रैम व 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाले वेरिएंट मिलेगा। दूसरा वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला है जो 7,999 रुपये में बिकेगा। यह हैंडसेट एंड्रॉयड 7.0 नूगा है। इनफोकस टर्बो 5 में 5.2 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसपर 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। InFocus Turbo 5 में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 चिपसेट है। InFocus ने नए स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।  फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। दोनों ही वेरिएंट में 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। InFocus Turbo 5 के कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, जीपीएस और एफएम रेडियो शामिल हैं।
Advertisement

Asus Zenfone 3s Max
असूस ने फरवरी में भारत में अपनी ज़ेनफोन 3 सीरीज़ का नया स्मार्टफोन ज़ेनफोन 3एस मैक्स (ज़ेडसी521टीएल) लॉन्च किया। स्मार्टफोन की कीमत 14,999 रुपये है। फोन ब्लैक और सैंड गोल्ड कलर में उपलब्ध है। असूस ज़ेनफोन 3एस मैक्स (ज़ेडसी521टीएल) की अहम खासियत मेटल यूनीबॉडी डिज़ाइन है जिसे एल्यूमीनियम से बनाया गया है। यह फिंगरप्रिंट स्कैनर और 5000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। बैटरी के बारे में कंपनी ने दावा किया है कि यह आम इस्तेमाल में तीन दिन तक चलेगी। यह रिवर्स चार्जिंग के फ़ीचर के साथ आता है, यानी फोन पावर बैंक का भी काम करेगा।
Advertisement

स्मार्टफोन में 5.2 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें एक इनबिल्ट ब्लूलाइट फिल्टर भी है। हैंडसेट में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एमटी6750 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज दी गई है। हैंडसेट में यूज़र 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। कैमरे की बात करें तो ज़ेनफोन 3एस मैक्स में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। ओएस के तौर पर एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित ज़ेनयूआई 3.0 मौज़ूद रहेगा।

ZTE Blade A2 Plus
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ज़ेडटीई ने भारत में अपना ब्लेड ए2 प्लस फरवरी में लॉन्च किया। ज़ेडटीई ब्लेड ए2 प्लस की कीमत 11,999 रुपये है। बैटरी फोन की सबसे अहम खासियत है जिसकी क्षमता 5000 एमएएच की है। फोन की बैटरी रिवर्स चार्जिंग फ़ीचर से लैस है। मतलब कि यह हैंडसेट पावर बैंक का भी काम करेगा, यानी आप इससे दूसरे स्मार्टफोन की बैटरी को चार्ज कर सकेंगे। इसके बारे में कंपनी ने 980 घंटे तक के स्टैंडबाय टाइम और 66 घंटे तक के टॉक टाइम का दावा किया है।
 

ज़ेडटीई ब्लेड ए2 प्लस में 5.5 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) का फुल-एचडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750टी प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन में मौज़ूद है 4 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और आप चाहें 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल कर सकेंगे। इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा हो जो डुअल-टोन एलईडी फ्लैश और फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस से लैस है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0 और जीपीएस शामिल हैं।

Asus ZenFone 4 Max, Asus Zenfone AR में भी 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। लेकिन अभी ये दोनों स्मार्टफोन भारत में लॉन्च नहीं हुए हैं। असूस ने ज़ेनफोन एआर को भारत में 13 जुलाई को लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है और प्रेस इनवाइट भी भेज दिए हैं। ज़ेनफोन एआर में 8 जीबी रैम है और यह गूगल के टैंगो प्रोजेक्ट के तहत बनाया गया है। बात करें ज़ेनफोन 4 मैक्स की तो इस फोन के भी भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है। असूस मैक्स सीरीज़ के सभी स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करती रही है। इसके अलावा लेनोवो ने भी अपने मोटो ई4 प्लस को भारत मेंं 12 जुलाई को लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है। मोटो ई4 प्लस में 5000 एमएएच की बैटरी होगी।

तो ये थे इस साल लॉन्च हुए 5000 एमएएच बैटरी वाले स्मार्टफोन। उम्मीद है कि अगर आप बड़ी बैटरी वाले फोन की तलाश में हैं तो इस लिस्ट से आपको मदद मिलेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.