फ्रीडम 251 के दाम पर उठे सवाल, जानकार बोले 3500 रुपये से कम कीमत संभव नहीं

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 फरवरी 2016 13:58 IST
मोबाइल हैंडसेट उद्योग का निकाय आईसीए ने 251 रुपये की कीमत वाला स्मार्टफोन पेश किए जाने पर चिंता जताते हुए दूरसंचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद को पत्र लिखकर मामले की गहराई में जाने का आग्रह किया है। संगठन का कहना है कि सब्सिडीयुक्त दर पर भी मोबाइल हैंडसेट की कीमत किसी भी हालत में 3,500 रुपये से कम नहीं हो सकती।

इंडियन सेल्यूलर एसोसिएशन (आईसीए) ने यह भी कहा कि जबतक मामले को लेकर चीजें साफ नहीं हो जाती हैंडसेट पेश किए जाने के कार्यक्रम में वरिष्ठ राजनेता एवं सरकारी नेतृत्व को उपस्थित होना ठीक नहीं है और उससे विवाद में नहीं पड़ना चाहिए। नोएडा की रिंगिंग बेल्स ने देश का सबसे सस्ता स्मार्टफोन पेश करने की घोषणा की है जिसकी कीमत 251 रुपये है। कंपनी के अनुसार 3जी हैंडसेट फ्रीडम 251 में 4 इंच का डिस्प्ले, क्वालकॉम, 1.3 गीगाहट्र्ज क्वाड कोर प्रोसेसर तथा 1 जीबी का रैम है। कंपनी के इस कदम से मोबाइल हैंडसेट बाजार को झटका लग सकता है।

(यह भी पढ़ें- फ्रीडम 251 आधिकारिक तौर पर लॉन्च, सरकार से नहीं दी है सब्सिडी )

पत्र में कहा गया है, ‘‘..अगर सबसे सस्ती आपूर्ति श्रृंखला से भी इस प्रकार के उत्पाद की सामग्री ली जाए तो उसकी कीमत करीब 40 डॉलर (2,700 रुपये) बैठती है।’’ आईसीए के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज महेंद्रू ने पत्र में लिखा है, ‘‘इसे जब खुदरा बाजार में लाया जाएगा तो शुल्क, कर एवं वितरण तथा खुदरा मार्जिन को जोड़ने पर इसकी कीमत कम-से-कम 4,100 पड़ेगी जबकि कंपनी स्मार्टफोन 251 रुपये में बेचने की घोषणा की है।’’
Advertisement

उन्होंने यह भी कहा कि अगर हैंडसेट को कम मार्जिन पर ई-वाणिज्य तरीके से बेचा जाए तो भी कीमत 52 से 55 डॉलर (करीब 3,500 से 3,800 रुपये) बनती है।’’ पत्र में संबद्ध अधिकारियों को मामले की गहराई में जाने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है और कहा कि आईसीए जरूरत पड़ने पर हर प्रकार की तकनीकी सहायता उपलब्ध कराएगा।
Advertisement

फ्रीडम 251 में 4 इंच का आईपीएस डिस्प्ले है। हालांकि, अभी इसका रिज़ॉल्यूशन नहीं बताया गया है। फोन में क्वाडकोर एसओसी 1.3 गीगाहर्ट्ज़ प्रोसेसर के साथ 1 जीबी का रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी की है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

इस स्मार्टफोन में 3.2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। फोन में 3जी सपोर्ट भी मौजूद है। इस स्मार्टफोन में वाई-फाई कनेक्टिविटी भी दी गई है। बैटरी 1450 एमएएच की है। फोन में पहले से वुमन सेफ्टी, स्वच्छ भारत, फिशरमैन, फार्मर, मेडिकल, गूगल प्ले, व्हाट्सएप, फेसबुक और यूट्यूब जैसे कई एप्लिकेशन पहले से इंस्टॉल होंगे। रिंगिंग बेल्स के मुताबिक, फ्रीडम 251 के साथ एक साल की वारंटी भी मिलेगी। ग्राहकों की मदद के लिए देशभर में कंपनी के 650 से ज्यादा सर्विस सेंटर मौजूद हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.