नहाना, खाना और सोना, सबकुछ स्मार्टफोन के साथः सर्वे

नहाना, खाना और सोना, सबकुछ स्मार्टफोन के साथः सर्वे
विज्ञापन
कहते हैं कि इंसान को अगर किसी चीज़ की लत लग जाए तो फिर उस आदत के सामने कुछ उसे कुछ नहीं दिखाई देता। कुछ ऐसा ही होता है शराब, सिगरेट या फिर किसी और नशे की लत में। ये तो बुरी आदतें हैं, लेकिन इन दिनों लोगों को एक नई लत ने घेर रखा है। वो है स्मार्टफोन की लत। आलम ये है कि कई लोगों की भीड़ में भी इंसान अपने स्मार्टफोन में इतना मशगूल हो जाता है कि उसे आसपास हो रही किसी भी घटना का आभास तक नहीं होता।

मोबाइल बनाने वाली कंपनी मोटोरोला (Motorola) ने सात देशों में किए गए सर्वे को जारी किया है। ये सर्वे सात देशों के करीब 7 हज़ार से ज्यादा लोगों पर उनके स्मार्टफोन हैबिट के ऊपर किया गया। इस सर्वे के मुताबिक, कई ऐसे लोग हैं जो टॉयलेट और नहाने के वक्त भी स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं।

इतना ही नहीं, स्मार्टफोन में मशगूल कई लोग तो अपनी पालतू बिल्ली और कुत्ते को भी भूल जाते हैं। इस सर्वे की मानें तो करीब 60 फीसदी लोग रात में अपना स्मार्टफोन सोने के वक्त भी अपने पास रखते हैं। ऐसा करने में भारतीय (74 फीसदी) सबसे आगे हैं। दूसरे पायदान पर चीन है। करीब 57 फीसदी लोग अपने स्मार्टफोन को टॉयलेट में ले जाते हैं और वहां भी उसका इस्तेमाल करते हैं। इस मामले मे चीन और ब्राजील सबसे आगे है।

हर 6 स्मार्टफोन यूजर में से एक यूज़र नहाने के वक्त भी स्मार्टफोन का प्रयोग करता है। सर्वे में करीब 54 फीसदी लोगों ने माना कि अगर आग लगती है तो वे अपने पालतू जानवर से पहले स्मार्टफोन को सुरक्षित निकालने की कोशिश करेंगे।

स्मार्टफोन के प्रति लोगों की दीवानगी इतने पर ही खत्म नहीं होती। करीब 22 फीसदी लोगों ने माना कि वो अपने स्मार्टफोन के लिए वीकेंड में सेक्स को भी छोड़ सकते हैं, तो करीब 40 फीसदी लोगों ने माना कि उनके स्मार्टफोन में कई ऐसे राज़ होते हैं जो उनके करीबी दोस्तों को भी नहीं पता।

लेकिन इन सब के बावजूद कई लोगों के स्मार्टफोन के साथ रिश्ते ठीक नहीं है। क्योंकि इस सर्वे में सिर्फ 39 फीसदी लोगों ने माना है कि वो अपने स्मार्टफोन से खुश हैं। करीब 79 फीसदी लोग ने माना कि स्मार्टफोन कई जरूरी कामों के दौरान उन्हें परेशान कर देता है।

ये ऑनलाइन सर्वे KRC रिसर्च द्वारा करीब 7,112 स्मार्टफोन यूज़र्स पर किया गया था। जिसमें यूएसए, ब्रिटेन, ब्राजील, चीन, स्पेन, मेक्सिको और भारत के लोग शामिल हुए। इस सर्वे को Moto G थर्ड जेनेरेशन के लॉन्च के दौरान रिलीज किया गया।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »