स्पॉन्सर्ड कंटेंट

हॉनर 7एक्स खरीदने की सात वज़हें

हॉनर ब्रांड की नई पेशकश है, हॉनर 7एक्स, जो ब्रांड का पहला बेहद ही पतले बेज़ल वाला स्मार्टफोन है।

Sponsored Content, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2017 17:45 IST
आपका ये मान लेना कि मार्केट में मौज़ूद सभी फोन लगभग एक जैसे ही हैं और उनके फीचर में भी कोई खास अंतर नहीं है। ऐसा होना बेहद ही स्वाभाविक है। लेकिन यहीं पर आपसे गलती हो जाती है। किफायती दाम में शानदार फीचर वाले फोन पेश करके हॉनर ब्रांड भारतीय युवाओं की पहली पसंद बन चुका है। हॉनर ब्रांड की नई पेशकश है, हॉनर 7एक्स, जो ब्रांड का पहला बेहद ही पतले बेज़ल वाला स्मार्टफोन है। हॉनर 7एक्स के शानदार फोन होने की ये हैं सात वज़हें।

1. फुलव्यू डिस्प्ले
हॉनर 7एक्स में खूबसूरत दिखने वाला 5.93 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है जो शानदार इमेज क्वालिटी वाला है। 18:9 स्क्रीन के कारण गेमिंग के दीवानों का अनुभव बेहद ही शानदार रहता है। इस डिस्प्ले के कारण सिनेमा देखने का भी अनुभव सुखद हो जाता है, क्योंकि आप एक्शन के और करीब होते हैं।

2. मेटालिक डिज़ाइन
प्लास्टिक आपके बजट में तो आता है, लेकिन जब आप एक ऐसे प्रोडक्ट की बात कर रहे हैं जिसे हर पल अपने साथ रखना है, तो अनुभव बहुत बढ़िया नहीं रहता। मेटालिक चेसी और घुमावदार किनारे हॉनर 7एक्स को भीड़ में अलग पहचान देते हैं।

3. डुअल रियर कैमरे
आज की तारीख में स्मार्टफोन इंडस्ट्री में दो चीजें चलन में हैं-पतले बेज़ल वाले डिस्प्ले और डुअल कैमरे। और हॉनर 7एक्स दोनों ही तकनीक से लैस है। बड़े अपर्चर और तेजी से फोकस करने वाले 16 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल के रियर कैमरे डीएसएलआर जैसे पोर्ट्रेट मोड सुनिश्चित करते हैं। फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस (PDAF) और एडवांस्ड सॉफ्टवेयर की मदद से हॉनर 7एक्स मात्र 0.18 सेकेंड में फोकस कर लेता है।

4. पर्फेक्ट सेल्फी
सेल्फी लेना हर किसी को पसंद है और हॉनर 7एक्स, इस विभाग में दमदार है। भले ही 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा कागज़ी तौर पर सराहनीय नहीं लगता हो, लेकिन इसकी परफॉर्मेंस का स्तर दूसरा ही है। गेस्चर कंट्रोल फंक्शन आपको सेल्फी स्टिक से छुटकारा दिलाता है। अब शानदार सेल्फी लेने के लिए बस अपनी हथेली को हिलाना है।

5. दमदार हार्डवेयर
ये सारे फीचर किसी काम के नहीं रहते, अगर फोन में इस्तेमाल किए गए हार्डवेयर में दम नहीं होता। हॉनर 7एक्स में 2.36 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर किरिन चिपसेट के साथ 4 जीबी रैम और 32 जीबी/ 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। ये फीचर स्मूथ मल्टी-टास्किंग सुनिश्चित करते हैं। EMUI 5.1 में दिए गए स्मार्ट ऑप्टिमाइज़ेशन और फाइल मैनेजमेंट फीचर फोन को कभी धीमा नहीं होने देते।

6. सॉफ्टवेयर इनहांसमेंट
इस स्मार्टफोन को इस्तेमाल करने के आपके अनुभव को दूसरे स्तर पर ले जाने में पावरफुल हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर इनहांसमेंट की जुगलबंदी काम आती है। उदाहरण के तौर पर, वन-की स्प्लिट स्क्रीन फीचर मल्टी-टास्किंग को ऐसी स्पीड देता है जो किसी अन्य फोन में नहीं मिलता। आप एक वक्त पर यूट्यूब पर अपना पसंदीदा शो देखने के अलावा दोस्तों के साथ व्हाट्सऐप पर वीडियो कॉल का भी मज़ा ले सकते हैं।

7. बड़ी बैटरी
अगर ज़रूरत के वक्त पर स्मार्टफोन में पावर ही ना हो तो यह एक महंगा पेपरवेट ही कहलाएगा। 3340 एमएएच की बैटरी का मतलब है कि आपकी सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। इसके अलावा पावर सेविंग तकनीक और अल्ट्रा पावर सेविंग मोड की मदद से यूज़र अपनी पसंदीदा टीवी सीरीज़ के पूरे सीज़न का मज़ा एक बार में ही ले सकते हैं, या फिर लगातार 91 घंटे गाने सुन सकते हैं। और यह सब सिर्फ एक चार्ज में ही संभव है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Mobiles
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  3. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  4. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  5. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  2. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  3. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  4. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  5. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  6. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  7. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  8. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  9. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  10. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.