Galaxy J2 Core हो सकता है Samsung का पहला एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन

एल्काटेल, एचएमडी ग्लोबल, लावा और माइक्रोमैक्स जैसे ब्रांड के बाद अब Samsung एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन का रुख कर सकती है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2018 16:03 IST
ख़ास बातें
  • एल्काटेल, एचएमडी ग्लोबल, माइक्रोमैक्स के बाद एंड्रॉयड गो फोन लाएगी सैमसंग
  • SM-J260G मॉडल नंबर के साथ फोन देखा गया
  • बेंचमार्क लिस्टिंग में फोन से जुड़े स्पेसिफिकेशन लीक हुए
एल्काटेल, एचएमडी ग्लोबल, लावा और माइक्रोमैक्स जैसे ब्रांड के बाद अब Samsung एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन का रुख कर सकती है। नई जानकारी के मुताबिक गीकबेंच पर SM-J260G मॉडल नंबर के साथ एक फोन देखा गया है। बेंचमार्क लिस्टिंग में फोन से जुड़े स्पेसिफिकेशन में एंड्रॉयड ओरियो का ज़िक्र है। अफवाह है कि यह हैंडसेट दरअसल दक्षिण कोरियाई कंपनी का Galaxy J2 Core स्मार्टफोन हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा है।

गीकबेंच लिस्टिंग के मुताबिक इस कथित Galaxy J2 Core में 1 जीबी रैम होंगे लेकिन यह एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इशारा मिला है कि डिवाइस में स्टैंडर्ड एंड्रॉयड ओरियो पैकेज नहीं होगा, एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) पर चलेगा। Alcatel 1X, Lava Z50 और Nokia 1 जैसे स्मार्टफोन पहले ही इस एडिशन के साथ बाज़ार में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा चुके हैं।

इसके अलावा 1 जीबी रैम की वजह से माना जा रहा है कि हैंडसेट एंड्रॉयड गो पर चलेगा। साथ ही सैमसंग का जो प्रोसेसर लिस्ट देखा गया है उसे यूनीवर्सल7570 गो नाम दिया गया है। यहां 'गो' शब्द से इशारा मिला है कि यह एक एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन ही होगा। कुल मिलाकर प्रोसेसर एक्सीनोस 7570 का ऑप्टिमाइज़्ड वर्ज़न होगा। इसमें 4 एआरएम कॉरटेक्स-ए53 कोर होंगे, जिनकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.43 गीगाहर्ट्ज़ है।

सैममोबाइल ने इस लिस्टिंग को सबसे पहले देखा। सवाल उठ रहा है कि क्या यह फोन  Galaxy J2 Core होगा? यह हैंडसेट  Galaxy J2 Pro (2018) और Galaxy J2 (2017) के बीच ठहरेगा। हालांकि, अभी हमें सैमसंग की तरफ से आधिकारिक जानकारी मिलने का इंतज़ार है, जिसके बाद ही स्थिति साफ हो सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony Xperia 1 VIII कल होगा लॉन्च, नए डिजाइन वाला रियर कैमरा सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत के स्मार्टफोन मार्केट में बड़ी गिरावट, Vivo का पहला स्थान बरकरार 
  2. Sony Xperia 1 VIII कल होगा लॉन्च, नए डिजाइन वाला रियर कैमरा सिस्टम
  3. Strategy ने बढ़ाया Bitcoin का रिजर्व, 4.3 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट
  4. दिनभर स्क्रीन देखने से आंखें दुखती हैं? Xiaomi का नया स्मार्ट Eye Mask देगा मसाज, जानें कीमत
  5. Huawei की 10,000mAh से ज्यादा कैपेसिटी की बैटरी के साथ स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  6. SanDisk Crayola USB Type-C Flash Drive लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Tecno Camon Slim में हो सकती है 7,000mAh की बैटरी, US FCC पर लिस्टिंग
  8. Flipkart SASA LELE Sale: 15 हजार रुपये में खरीदें ये बेस्ट स्मार्टफोन, जबरदस्त गिरी कीमत
  9. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा 
  10. Airtel vs Jio: जानें किसका 365 दिनों वाला प्लान है बेस्ट, अनलिमिटेड 5G डाटा और कॉलिंग के साथ जबरदस्त फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.